IPL रद्द होने पर इन 5 खिलाड़ियों को होगा नुकसान, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर भारत में भी भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। इस महामारी के 29 मार्च को शुरू होने वाला आईपीएल भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। अब ये टूर्नामेंट हो पाएगा या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन हालात देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा कि टूर्नामेंट हो पाएगा। अगर टूर्नामेंट रद्द होता है तो जहां बीसीसीआई व फ्रेंचाइजियों को घाटा पहुंचेगा तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को भी इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। क्योंकि इस साल अक्तूबर में टी20 विश्व कप भी होने वाला है। ऐसे में आईपीएल खराब फाॅर्म में झूझ रहे खिलाड़ियों के लिए अहम है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय के स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उन पांच भारतीय क्रिकेटरों के नाम बताए जिनको आईपीएल रद्द होने पर भारी नुकसान पहुंचेगा। काैन हैं वो खिलाड़ी आइए जानें-

सुरेश रैना

सुरेश रैना

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर सबसे पहले सुरेश रैना का नाम लिया। आकाश ने कहा, ''पिछले कुछ समय से रैना ने कोई डोमेस्टिक और ना ही कोई विदेशी टी20 लीग खेली है। अगर आईपीएल रद्द होता है, तो फिर उनके लिए भारतीय टीम में वापसी करने के रास्ते पूरी तरह से बंद हो जाएंगे।"

कुणाल पांड्या

कुणाल पांड्या

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रुणाल पांड्या टी20 के अच्छे खिलाड़ी हैं। आकाश के मुताबिक क्रुणाल के लिए भी मुश्किल होगी। उन्होंने कहा, ''रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की मौजूदगी में कुणाल पांड्या के लिए टी20 टीम में जगह बना पाना आसान नहीं रहा है। टूर्नामेंट इस साल रद्द होता है तो इसका बड़ा नुकसान कुणाल पांड्या को भी होगा।''

संजू सैमसन

संजू सैमसन

आकाश ने कहा, ''संजू सैमसन टीम इंडिया में आए तो लेकिन उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड में उन्हें मौका मिला, लेकिन वो फेल हो गए। सेलेक्टरों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए यह आईपीएल उनके लिए एक बड़ा मौका हो सकती थी।''

शिवम दुबे

शिवम दुबे

शिवम दुबे को डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर इंटरनेशनल टी20 टीम में जगह मिली, लेकिन वो कुछ खास प्रभावित कर नहीं सके। आकाश चोपड़ा के मुताबिक हार्दिक पांड्या की वापसी के चलते शिवम दुबे के लिए टीम के रास्ते बंद हो सकते हैं और आईपीएल दुबे के लिए आखिरी मौका हो सकता है, टीम इंडिया में अपनी जगह बचाए रखने के लिए।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी समय से आलोचकों के निशाने पर हैं। हाल ही में केएल राहुल उनकी जगह लिमिटेड ओवर में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग करने लगे हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबित आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां पंत शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस साल आईपीएल में उनके लिए बड़ी पारियां खेलना बहुत जरूरी है। आईपीएल अगर नहीं होता है तो चयनकर्ता एक बार फिर पंत को बेंच पर बैठा सकते हैं।

Story first published: Thursday, April 2, 2020, 20:41 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+