For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये हैं वो 3 बल्लेबाज, जिन्होंने IPL इतिहास में अबतक खेलीं सबसे ज्यादा गेंदें

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 की शुरूआत मार्च महीने 29 तारीख को शुरू होने जा रही है। इसी के साथ दर्शकों को एक बार फिर इस चर्चित लीग में अपने फेवरेट बल्लेबाजों द्वारा मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करते हुए देखने का माैका मिलेगा। साथ ही इस दाैरान कई रिकाॅर्ड्स बनेंगे तो कई टूटेंगे। ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन रोचक तथ्यों पर नजर डालना भी जरूरी है जो शायद ही फैंस को पता हों। आज हम आपको बताएंगे उन 3 बल्लेबाजों के नाम जिन्होंने आईपीएल इतिहास में अबतक सबसे ज्यादा गेंदें खेली हैं।

1. विराट कोहली

1. विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने अबतक आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना किया है। हालांकि उन्होंने बताैर कप्तान टीम के लिए कोई बड़ा कीर्तिमान नहीं किया लेकिन बल्ले से जरूर किया है। कोहली ने शुरू से ही बेंगलुरू के लिए खेलना जारी रखा हुआ है। कोहली ने अबतक 177 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 169 पारियों में 131.62 की स्ट्राइक रेट से 5412 रन बनाए हैं। इस दाैरान कोहली ने 4112 गेंदों का सामना किया है। कोहली अब तक 5 शतक और 36 अर्धशतक जमा चुके हैं।

2. सुरेश रैना

2. सुरेश रैना

सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबज सुरेश रैना हैं। रैना ने करियर की शुरूआत चेन्नई से ही की थी। आईपीएल में उनका रिकाॅर्ड जबरदस्त है। रैना अबतक खेले 193 मैचों में ने 137.11 की स्ट्राइक रेट से 5368 रन बना चुके हैं। इस बीच उन्होंने 3915 गेंदों का सामना किया है। आईपीएल में रैना के नाम शतक और 38 अर्धशतक हैं।

3. रोहित शर्मा

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल में भी शांत नहीं रहता है। एक खतरनाक बल्लेबाज होने के साथ रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी हैं। इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। रोहित ने आईपीएल में 188 मैच खेले हैं, जिसकी 183 पारियों में इन्होनें 3744 गेंदों का सामना किया है। जिसमें रोहित ने 130.82 के स्ट्राइक रेट से 4898 रन बनाये हैं। इस टूर्नामेंट में रोहित 1 शतक और 36 अर्धशतक बना चुके हैं।

Story first published: Wednesday, February 19, 2020, 19:56 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+