For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: रिषभ पंत का यह शॉट देखकर हर कोई रह गया हैरान

नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अपने रोमांच के लिए ही जाना जाता है। 20 ओवर के इस खेल में खिलाड़ियों के कई कारनामे देखने को मिलते हैं,जो चर्चा का विषय होती है। हर टीम चाहती है की बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा से ज्यादा रन बनाया जाए। इसके लिए कई बार खिलाड़ी कई तरह के नए शॉट का प्रयोग भी करते हैं। ऐसा ही एक कारनामा देखने को मिला आईपीएल 11 के 42वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैजदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में। दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम के विकेट जल्दी जल्दी गिर रहे थे। एक समय ऐसा लग रहा था की दिल्ली की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाएगी। रिषभ पंत एक छोर पर टिके हुए थे। उन्होंने कप्तान श्रेयस को भी रन आउट करा दिया था। ऐसे में पूरे इस सीजन में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाली टीम के साथ उन्हें अब अकेले लड़ना था, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने इस मैच में जो कारानामा कर दिया वो हैदराबाद के गेंदबाज शायद ही भूल पाएं। दिल्ली ने 187 रनों का लक्ष्य हैदराबाद को दिया जिसमें 128 रन इस खिलाड़ी ने ही अकेले बना दिए थे। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान रिषभ पंत ने कई ऐसे शॉट खेले जिसकी चर्चा हो रही है, लेकिन पंत का एक खास शॉट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कुछ इस तरह किया कमालः पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत उतनी खास नहीं रही लेकिन रिषभ एक छोर पर टिके हुए थे। एक समय ऐसा लग रहा था की दिल्ली एक छोटे स्कोर को बना पाएगी लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने कमाल कर दिया, शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को बड़ा स्कोर भी दिया। हैदराबाद इस सीजन अपनी गेंदबाजी से कमाल करती रही है। इस मैच में पंत की बल्लेबाजी के आगे उनके गेंदबाजों का कमाल नहीं चला। पंत ने सभी को धोया। उन्होंने पहली पारी के अंतिम ओवर को लेकर आए हैदराबाद के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर के गेंद पर लगातार 2 चौके और लगातार तीन छक्के जड़े । भुवी की कोई गेंद खराब नहीं कही जा सकती लेकिन रिषभ की बल्लेबाजी तो कमाल थी। उन्होंने भुवी की गेंद पर ऐसा स्वीप शॉट खेला की भुवी के साथ-साथ सभी हैरान रह गए।

Story first published: Friday, May 11, 2018, 12:05 [IST]
Other articles published on May 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+