For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH VS DD: इन तीन बल्लेबाजों ने रचा कीर्तिमान, बनाए कुछ खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला आईपीएल के इस सीजन में देखने को मिला। दरअसल सनराइजर्स हैदरबाद के सामने थी दिल्ली डेयरडेविल्स। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत के साथ ही अपने प्लेऑफ के सफर को पूरा करनी चाहती थी वहीं दिल्ली की टीम इस मुकाबले में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना चाहती थी। इस मैच में काफी कुछ ऐसा घटा जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। हालांकि क्रिकेट तो अनिश्चितताओं का खेल है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम के विकेट जल्दी जल्दी गिर रहे थे। एक समय ऐसा लग रहा था की दिल्ली की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाएगी। रिषभ पंत एक छोर पर टिके हुए थे। उन्होंने कप्तान श्रेयस को भी रन आउट करा दिया था। ऐसे में पूरे इश सीजन में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाली टीम के साथ उन्हें अब अकेले लड़ना था, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने इस मैच में जो कारानामा कर दिया वो हैदराबाद के गेंदबाज शायद ही भूल पाएं। दिल्ली ने 187 रनों का लक्ष्य हैदराबाद को दिया जिसमें 128 रन इस खिलाड़ी ने ही अकेले बना दिए थे।

बने कुछ खास रिकॉर्डः दरअसल इस बेहद रोमांचक मैच में जब दिल्ली ने हैदराबाद को ये लक्ष्य दिया तो माना जा रहा था की हैदराबाद के लिए ये लक्ष्य बहुत बड़ा है। इस पूरे सीजन में हैदराबाद की टीम ने अपनी गेंदबाजी का तो लोहा मनवाया है लेकिन उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है। ऐसे में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में इस मिथक को भी तोड़ डाला। बतौर सलामी बल्लेबाज आए शिखर धवन ने कल गब्बर के अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 92 रनों की पारी खेली और कप्तान विलियमसन ने भी 82 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। इस रोमांचक मैच में तीन बल्लेबाजों ने 80 से ज्यादा रन बनाए और तीनों ही नाबाद रहे, ये कारनामा आईपीएल में पहले कभी नहीं हुआ है।

पंत के नाम भी जुड़ा ये रिकॉर्डः इस मैच में पंत ने एक धमाकेदार पारी खेली और 68 गेंदों पर नाबाद 128 रन बना डाले लेकिन शिखर और विलियमसन की शानदार जोड़ी ने इस मैच में उन्हें जीतने नहीं दिया। पंत आईपीएल के दसवें ऐसे खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने मैच में शतक तो जड़ा लेकिन उनकी टीम इस मुकाबले को जीत नहीं सकी है। इस रिकॉर्ड में सचिन, यूसुफ पठान , विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ियों के भी नाम शामिल हैं।


विलियमसन ने बनाया एक खास रिकॉर्डः गौरतलब हो की गेंदबाजी से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद डेविड वार्नर आईपीएल में शामिल नहीं हुए और इसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली केन विलियमसन ने। सभी का मानना था की इस टीम को वार्नर की खासा कमी खलेगी लेकिन केन ने जिस शानदार तरीके से कप्तानी औऱ अपनी टीम को जीत दिलाई है उन्होंने कहीं भी उऩकी कमी नहीं खलने दी। दिल्ली से हुए रोमांचक मुकाबले के बाद केन के नाम एक खास रिकॉर्ड भी जुड़ा, दरअसल इस सीजन में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड केन के नाम पर ही है। उन्होंने अब तक इस सीजन में 6 बार अर्धशतक जड़ दिया है।

Story first published: Friday, May 11, 2018, 10:49 [IST]
Other articles published on May 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+