नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में जिस तरह से वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टीम को किसी भी तरह की मदद नहीं दी और उसके बावजूद टीम ने खुद को चैंपियन साबित किया उसने वेस्टइंडीज में क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। विश्वकप जीतने के बाद जब वेस्टइंडीज की टीम अपने देश वापस लौटी तो प्रशंसकों ने अपने कप्तान डरैन सैमी और जॉनसन चार्ल्स का जबरदस्त स्वागत किया।
Video- स्टंप के पीछे कप्तान धोनी के 10 जादुयी कारनामे
अपने क्रिकेट फैंस को सैमी और चार्ल्स ने नाराज नहीं किया और उनके साथ काफी तस्वीरें भी खिंचवायी और ऑटोग्राफ भी दिये। लोगों में अपनी चहेती टीम को लेकर जबरदस्त उत्साह था। खिलाड़ियों ने फैंस के साथ जमकर डीजे ड्वे ब्रावो के गाने चैंपियंस पर डांस किया। रास्ते में टीम के खइलाड़ियों को फैंस ने खूब उत्साह बढ़ाया और टीम के समर्थन में खूब नारे लगाये।