For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नागिन डांस के बाद हरभजन सिंह ने शेयर किया बिच्छू डांस, सोशल पर वायरल

Harbhajan Singh shares video of Bichhoo Dance after Bangladesh's Nagin Dance । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। निदहास ट्रॉफी के फाइनल में रोमांचक जीत हासिल कर भारत ने बांग्लादेश के नागिन डांस करने का सपना तोड़ दिया। हालांकि इस पूरी सीरीज में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच विवाद के बाद अगर कुछ सबसे ज्यादा चर्चा में रहा तो वो था मुशफिकुर का नागिन डांस। दरअसल श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद पूरी बांग्लादेश ने नागिन डांस किया था। तब से ये डांस चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि अब भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने नागिन की जगह एक बिच्छी डांस का वीडियो शेयर किया है। हरभजन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों क्या ख्याल है इस डांस के बारे में?? नागिन डांस के बाद मैं आप सभी के सामने पेश कर रहा हूं बिच्छू डांस.. मजे कीजिए.

भज्जी के इस पोस्ट पर युवराज ने भी मजेदार कमेंट किया। युवराज ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसके डांस स्टैप देखकर मुझे भाईसाहब मोहम्मद कैफ की याद आ रही है। आपका क्या कहना है कैफू? इस पर हरभजन ने जवाब दिया- एकदम ठीक बात है। बता दें कि फाइनल में बांग्लादेश को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारत के हाथों रोमांचक हार नसीब हुई। भारत की तरफ से दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई।

Story first published: Wednesday, March 21, 2018, 14:48 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+