विराट कोहली ने दी श्रेयस अय्यर को शाबासी, लक्ष्मण ने कहा- अभी कई और आने वाले हैं

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के बेहतरीन शतक की तारीफ की है। अय्यर ने कमाल की पारी खेलते हुए अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 105 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली इस प्रदर्शन से खुश हैं। अय्यर ने डेब्यू मैच में सैंकड़ा ठोककर सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और बाकी दिग्गजों की लिस्ट में खुद को शुमार कर लिया है।

कोहली इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जहां अय्यर अपना बैट ऊपर उठा रहे थे। यह शतक के समय की फोटो है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कोहली लिखते हैं, बहुत अच्छा खेले, बधाई हो श्रेयस अय्यर, डेब्यू मैच में ही सेंचुरी लगा दी।

सचिन तेंदुलकर भी लिखते हैं कि, अय्यर ये आपके टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत है। टीम इंडिया की सफेद ड्रेस में आपको देखना अच्छा लगा।

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा और वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि अभी और भी शतक आने बाकी हैं।

आकाश चोपड़ा ने लिखा कि, डेब्यू में सेंचुरी है। कई शतकों में यह पहला है। अच्छा खेला है। जबकि वीवीएस लक्ष्मण लिखते हैं कि अंडर प्रैशर में यह एक जबरदस्त पारी है।

श्रेयस अय्यर ने 105 रनों की पारी खेली और भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाने में कामयाबी हासिल की लेकिन न्यूजीलैंड ने भी दिखाया उनको विश्व चैम्पियन क्यों कहा जाता है। कीवियों के भारत की चुनौती के जवाब में पहली पारी में बिना कोई नुकसान के 129 रन बना लिए थे। टॉम लॉथम 165 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विल यंग 180 गेंदों पर 75 रन बनाकर खेल रहे थे।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 18:31 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+