For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैं विराट को फॉलो करता हूं, वर्ल्ड नंबर वन से मेरी तुलना नहीं होनी चाहिएः बाबर आजम

नई दिल्ली। बाबर आजम को मौजूदा पाकिस्तानी टीम में बेस्ट बल्लेबाज कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा। बाबर आजम ने पिछले कुछ समय में जो क्रिकेट दिखाया है उसने सभी को अपना मुरीद बना लिया। पाकिस्तान के लोग बाबर की तुलना आईसीसी नंबर वन बल्लेबाज भारतीय कप्तान विराट कोहली से करते हैं।

हालांकि बाबर आजम को ये ठीक नहीं लगता। विराट कोहली ने से अपनी तुलना को लेकर पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा है कि मेरी तुलना कोहली से नहीं की जानी चाहिए। बाबर ने कहा कि विराट कोहली मॉर्डन क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं और मुझे उनकी बराबरी करने के लिए अभी बहुत वक्त लगेगा।

बता दें कि पाकिस्तान टीम के कोच मिकी ऑर्थर ने भी बाबर और विराट कोहली की तुलना करते हुए कहा था कि बाबर इस उम्र में कोहली की तरह बल्लेबाजी करते हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट ईएसपीएन को दिए बयान में बाबर आजम ने कहा 'यह तुलना कोच की निजी राय है लेकिन कोहली के साथ अभी तुलना करना सही नहीं है। शायद शुरुआती करियर के मेरे आंकड़े कोहली के साथ मिलते हों लेकिन वह विश्व के नंबर एक और सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं और ऐसा बनने के लिए मुझे भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए उच्च दर्जे का अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'

ईएसपीएन के साथ एक इंटरव्यू में आजम ने कहा कि साउथ अफ्रीका के बैट्समैन एबी डिविलियर्स उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। बाबर ने कहा कि मुझे उनकी बैटिंग देखने में बड़ा मजा आता है। शुरुआती दिनों में उनके शॉट्स को ध्यान से देखता था और फिर नेट्स पर उनकी तरह शॉट्स लगाने की प्रैक्टिस किया करता था।

अब आजकल मैं डिविलियर्स के अलावा हाशिम अमला और विराट कोहली को फॉलो करता हूं। आजम ने 36 वन-डे मैचों में 58.60 के औसत और तकरीबन 86 के स्ट्राइक रेट से 1758 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शानदार शतक भी शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, December 19, 2017, 14:24 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+