|
धोनी ने भी खिंचाई फोटो
अभी हाल ही में आईपीएल समाप्त होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सुधीर को अपने घर खाने पर बुलाया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थी। ऐसे में वनडे मुकाबले के पहले इंग्लैंड पहुंचे इस दोस्त के साथ फिर से माही मस्ती के मूड में नजर आए।
| |
हार्दिक पांड्या भी आए नजर
सुधीर की खासियत है कि वो जब टीम का सपोर्ट करते हैं तो उनके सिर पर भारत का नक्शा बना होता है, जो तिरंगे के रंग का होता है और हाथ में भी तिरंगा रहता है। इसके अलावा उनका शरीर भी तिरंगे से रंगा होता है। सुधीर की छाती पर पेंट से 10 लिखा होता है और साथ ही लिखा रहता है तेंदुलकर। बता दें कि तेंदुलकर ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, तब सुधीर ने कहा था कि वो जब तक हैं ग्राउंड पर तेंदुलकर को इस अंदाज में मौजूद रखेंगे।
| |
रैना संग नजर आए सुधीर
भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए देश के सबसे बड़े क्रिकेट फैन सुधीर भी ट्रेंट ब्रिज पहुंच चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली के साथ उन्होंने फोटो खिंचाई, वहीं सुरेश रैना ने भी उनसे हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर खिंचाई। गौरतलब हो कि सचिन को भगवान मानने वाला यह खिलाड़ी अक्सर टीम इंडिया को सपोर्ट करते मैदान में नजर आता है।


Click it and Unblock the Notifications
