For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

नई दिल्ली : शिखर धवन के विश्व कप से बाहर होने के बाद विराट कोहली पर टॉप ऑर्डर की अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ गईं हैं। खासकर रोहित शर्मा के जल्द होने के बाद कोहली ही भारतीय बैटिंग की धुरी होते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने अपनी इस भूमिका को भी विश्व कप में बखूबी निभाया है। हर मैच और पारी के साथ कुछ ना कुछ नया क्रिकेट रिकॉर्ड लिखने की आदत बना चुके कोहली ने इस बार ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में कोई भी कप्तान नहीं बना सका है।

विराट के महान रिकॉर्ड

विराट के महान रिकॉर्ड

कोहली ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़कर टीम को शुरुआती मुश्किल से उभारते हुए बाद के बल्लेबाजों के लिए एक ठोस नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उन्होंने 82 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 8 चौके भी लगाए। यह विश्व कप में उनका लगातार चौथा पचासा है जबकि उनके करियर का यह 53वां ODI अर्धशतक है। ऐसा करते ही कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने विश्व कप के मैचों में लगातार चार अर्धशतक लगाए हैं।

ऐसा करने वाले दुनिया के केवल तीसरे क्रिकेट कप्तान

ऐसा करने वाले दुनिया के केवल तीसरे क्रिकेट कप्तान

कोहली दुनिया के ऐसे केवल तीसरे क्रिकेट कप्तान हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले केवल ग्रीम स्मिथ और आरोन फिंच ने यह कारनामा किया हुआ है। स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करते हुए साल 2007 में ऐसा किया था जबकि फिंच ने 2019 में ही यह उपलब्धि अपने नाम की है। आपको बता दें कि इससे पहले कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 67, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 और पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं कोहली मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 रन बनाते ही दुनिया के सबसे तेज 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

एक ही मैच में सचिन, लारा को भी पछाड़ा

एक ही मैच में सचिन, लारा को भी पछाड़ा

कोहली ने यह उपलब्धि सचिन, लारा को पीछे छोड़ते हुए हासिल की। कोहली ने 416 इंटरनेशनल पारियों में यह आंकड़ा छूआ जिसमें 131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी-20 पारियां शामिल रहीं। वहीं लारा आैर सचिन ने 463 पारियां खेलकर 20 हजार रन पूरे किए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 468 पारियों में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा छुआ था। इसके अलावा कोहली 20 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के 12वें जबकि भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इनसे पहले सचिन(34357) और राहुव द्रविड़(24208) इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

वर्ल्ड कप 2019: जब विराट ने अनोखे अंदाज में हेटमायर को दिया उनका हैट

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 20:07 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+