For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने इस मैच को बताया सबसे खास, हालांकि हार गया था भारत

नई दिल्ली। विराट कोहली ने ना सिर्फ बताैर कप्तान एक अच्छी भूमिका निभाई, बल्कि बल्ले से भी टीम को कई बार जीत दिलाई। कई ऐसे माैके आए जब कोहली ने अकेले ही मैच को भारत की ओर खींच दिया। उनके बल्ले से कई बड़ी पारियां निकली हैं जिन्हें देख आज भी फैंस उतना ही लुफ्त उठाते हैं जिनका कि उस समय देखते हुए उठाया था। हालांकि कोहली ने अपने करियर के उस मैच को सबसे खास बताया जिसमें भारतीय टीम हार गई थी।

बताया अद्भुत मैच

बताया अद्भुत मैच

कोहली का मानना है उस मैच ने उन्हें जीतना भी सिखाया था। दरअसल, कोहली ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की तस्वीर शेयर की है। कोहली ने इस मैच की दोनों पारियों में शतक ठोका था, लेकिन बावजूद इसके टीम हार गई थी। कोहली ने इस मैच को याद करते हुए कहा कि ये टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा मील का पत्थर रहेगा। कोहली ने लिखा, ''हम आज जो टीम हैं उस सफर का यह टेस्ट काफी अहम हिस्सा रहा है। एडिलेड 2014 दोनों तरफ भावनाओं से भरा एक खेल था और लोगों को देखने के लिए एक अद्भुत भी था।''

मैच से मिली सीख

मैच से मिली सीख

कोहली ने आगे लिखा, ''हालांकि हम जीत नहीं पाए थे लेकिन इसने हमें सिखाया था कि अगर हम पूरी हिम्मत दिखाएं तो कुछ भी संभव है क्योंकि हम कुछ ऐसा करने के लिए समर्पित हैं जिसकी शुरुआत काफी मुश्किल है, पर हमने इस मैच को लगभग जीत ही लिया था। हम सभी इसे लेकर समर्पित थे। टेस्ट टीम के तौर पर यह हमारे सफर का मील का पत्थर रहेगा।''

ऐसा रहा था मैच

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 517 रनों पर घोषित कर दी थी। डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क, स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा था। वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में कोहली के 115 रनों की मदद से 444 रन बनाए थे। दूसरी पारी में कंगारूओं ने 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना पारी घोषित कर दी थी और भारत के सामने 364 रनों का लक्ष्य रखा। कोहली ने दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे और उनके अलावा मुरली विजय ने 99 रनों की पारी खेली थी, लेकिन बावजूद इसके टीम इंडिया 315 रनों पर ढेर हो गई थी।

Story first published: Tuesday, June 30, 2020, 19:36 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+