For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग ने गिनाए तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने उनको बेहतर बल्लेबाज बनाने में की मदद

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने फुटवर्क को लेकर हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निशाने पर रहे। उसके बावजूद भी वे एक सफल बल्लेबाज रहे और आज भी खेल के कई दिग्गज आक्रामक खेल में सहवाग को बहुत बड़ा खिलाड़ी मानते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बल्लेबाजी सुधारने में पूर्व भारतीय कप्तान नवाब पटौदी, सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत को श्रेय दिया है।

सहवाग ने एक ऐप लांच करने के मौके पर बताया कि उनकी बैटिंग में कमी निकालने के लिए तो काफी लोग थे लेकिन सुझाव देने के लिए कोई भी नहीं था ऐसे में इन तीन खिलाड़ियों ने उनकी काफी मदद की। सहवाग कहते हैं कि इन खिलाड़ियों ने उनसे कहा कि अपनी फुट मूवमेंट पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए असली ध्यान अपने खड़े होने पर दीजिए।

"मैं पहले लेग स्टंप पर खड़ा हुआ करता था लेकिन मुझे सलाह दी गई कि मुझे मिडिल स्टंप या फिर ऑफ स्टंप पर बैटिंग करनी चाहिए और उसने मेरे लिए काम किया इसलिए इन खिलाड़ियों को क्रेडिट जाता है।"

वीरेंद्र सहवाग ने जो ऐप लांच की है वह एक लर्निंग ऐप है जिसका मतलब जिसका मकसद क्रिकेट की कोचिंग देना है। इस ऐप का नाम CRICURU है। वीरेंद्र सहवाग और भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज संजय बांगर इस ऐप के सह-मालिकों में हैं। वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि इस ऐप के माध्यम से वे भारतीय पीढ़ी को क्रिकेट की कोचिंग देना चाहते हैं ताकि अधिक लोकतांत्रिक तरीके से देश में यह फैल सके और मौजूदा समय में जो गैप है उसको कम किया जा सके।

यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मोबाइल-वेब बेस्ड एप्लीकेशन है जिसमें युवाओं के सामने ए बी डिविलियर्स, ब्रेट ली, ब्रेन लारा, क्रिस गेल, ब्रावो, हरभजन सिंह, जोंटी रोड्स जैसे दिग्गजों की कोचिंग में मार्गदर्शन हासिल करने का मौका होगा। संजय बांगड़ इस बारे में बात करते हुए कहते हैं कि इस ऐप का मकसद भारत के बहुत छोटे शहरों में भी कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराना है। अब स्मार्ट फोन और इंटरनेट हर किसी के पास उपलब्ध होता जा रहा है। ऐसे में यह ऐप बहुत छोटी जगह पर भी अपनी पकड़ बना पाएगी।

यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस पर चलती है। इस एप्लीकेशन में प्रीलोडेड वीडियो होते हैं और इसके साथ ही कुछ पूर्व खिलाड़ी अपने अनुभवों को बताते हैं, इंटरव्यू भी होते हैं।

Story first published: Wednesday, June 9, 2021, 15:15 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+