For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: दूसरे टेस्ट के लिए विंडीज टीम ने किया बदलाव, धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ अपनी धरती पर खराब प्रदर्शन करके कैरेबियाई टीम बैकफुट पर आ गई है। एक बार फिर से कप्तान जेसन होल्डर ने बल्लेबाजों को आइना देखने की सलाह दी है। इस सीरीज में भारत के हाथों वेस्टइंडीज टी20 और वनडे के बाद टेस्ट सीरीज भी हारने की कगार पर पहुंच गया है। भारत दो मैचों की इस सीरीज का पहला टेस्ट आसानी से जीत चुका है और अब टीम इंडिया की नजरें जमैका में 30 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट पर टिकी हैं। इसी बीच विंडीज क्रिकेट ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की चौथी पारी में केवल 100 रनों पर ढेर होने वाले वेस्टइंडीज टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए केवल एक ही बदलाव किया है। 15 सदस्यीय इस टीम में तेज गेंदबाज मिगुएल कमिंस की जगह पर ऑलराउंडर कीमो पॉल को लिया गया है। मिगुएल कमिंस एंटीगा टेस्ट में कोई भी एक विकेट नहीं ले पाए थे। आपको बता दें कि पॉल पहले टेस्ट में भी हिस्सा लेने वाले थे लेकिन उनको टखने की चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा।

उनकी चोट अब ठीक हो चुकी है और वे भारत के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एंटीगा टेस्ट में विंडीज टॉप ऑर्डर भी पूरी तरह से फेल साबित हुआ था। ओपनर क्रेग ब्रेथवेथ (14 और 1) और जॉन कैंपबेल (23 और 7) कोई खास कारनामा किए बिना ही चलते बने थे। ब्रुक्स (11 और 2) के साथ डेरेन ब्रावो (18 और 2) भी रन नहीं कर सके हैं।

हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी फिलहाल इन बल्लेबाजों का बचाव करते हुए उनको मौका देने का फैसला किया है। जेसन होल्डर ने इन बल्लेबाजों को प्रदर्शन को बेहद निराशाजनक करार दिया था। दूसरे मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है-

जेसन होल्डर (c), क्रैग ब्रैथवेट, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, रहकेम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, शैनन गेब्रियल, शिम्रोन हैमर, शाई होप, कीमो पॉल, केमर रोच

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 9:47 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+