नयी दिल्ली। टीम इंडिया के धुंआधार बल्लेबाज युवराज सिंह पिता बन गए हैं। ये ऐलान खुले मंच पर हुआ हैं। न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने इस बात का ऐलान किया है कि वो युवराज के बच्चे की मां बनने वाला है। अरे चौंकिए मत। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले युवराज सिंह ने खुद ये बात अपने साथी खिलाड़ी टेरेंट बोल्ट से बुलवाई है।
अब हम आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल ये सारी बातें युवराज और साथी खिलाड़ियों के मस्ती के दौरान हुई। फिट होने के बाद युवराज ने हैदराबाद सनराइजर्स की टीम एक प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में युवराज ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के दौरान युवी ने साथी खिलाड़ियों को फिल्मी डायलॉग्स दिए।
युवराज ने अपनी टीम के खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टेरेंट बोल्ट से बॉलीवुड के हिट डायलॉग बुलवाए। युवराज ने बोल्ट को कागज पर लिखकर कुछ दिया। जब बोल्ट ने वो डायलॉग सबसे सामने बोला तो सब हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। बोल्ट ने युवराज सिंह से कहा कि मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं। देखिए युवराज की साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती का वीडियो...
Watch how @YUVSTRONG12 teaches overseas players hindi movie dialogues at the @UltraTechCement event #SRH #OrangeArmyhttps://t.co/CO8eFeivrs
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 4, 2016