For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कौन हैं निदहास टूर्नामेंट के मैन ऑफ़ द सिरीज़ सुंदर वाशिंगटन?

By Bbc Hindi

भारत ने कोलंबो में बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर टी-20 मैचों की निदहास ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली. इस जीत के हीरो रहे दिनेश कार्तिक, जिन्होंने आख़िरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत के मुकाम पर पहुँचाया.

लेकिन चैंपियन बनी टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में एक और प्रतिभा ने अपना लोहा मनवाया. 18 साल के युवा वाशिंगटन सुंदर ने. सुंदर को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.

तमिलनाडु के सुंदर ने निदहास ट्रॉफ़ी में आठ विकेट चटकाए और ऐसा प्रदर्शन करने वाले वो भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. भारत ने 14 मार्च को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ ही सिरीज़ का आख़िरी ग्रुप मैच खेला था और तब वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए थे.

वो 18 साल की सबसे कम उम्र में 3 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बने थे. उनसे पहले, ये रिकॉर्ड ऑफ़ स्पिनर अक्षर पटेल के नाम था. अक्षर पटेल ने 21 साल की उम्र में 2015 में ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ़ 3 विकेट लिए थे.

मैन ऑफ़ द सिरीज़ का पुरस्कार लेने के बाद सुंदरराजन ने कहा, "मेरे लिए इतनी कम उम्र में ये हासिल करना बहुत अहमियत रखता है. मैं इसके लिए अपने परिवार को शुक्रिया कहना चाहता हूँ."

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम में सुंदर का सफर शुरू हुए अभी तकरीबन तीन महीने ही हुए हैं. मोहाली में 13 दिसंबर 2017 को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने जब सुंदर वाशिंगटन को टीम इंडिया की कैप दी थी, तो सुंदर के लिए वो न भूलने वाले पल थे.

सुंदर की उम्र तब 18 साल 69 दिन थी और उन्होंने तमिलनाडु के लिए सिर्फ़ 12 प्रथम श्रेणी मुक़ाबले ही खेले थे. टीम इंडिया में सबसे कम उम्र में दाखिला लेने वालों में वो सातवें नंबर पर पहुंच गए थे.

इस सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं. तेंदुलकर ने भारत के लिए पहला मैच 16 साल 238 दिन की उम्र में खेला था.

कहा जाता है कि सवा सौ करोड़ से अधिक की आबादी वाले भारत में जहाँ गली-गली में क्रिकेट खेला जाता है, वहां टीम इंडिया में पहुंचने के लिए मेहनत और प्रतिभा तो ज़रूरी है ही, किस्मत कनेक्शन भी बहुत हद तक अहमियत रखता है.

दरअसल, श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे की घरेलू सिरीज़ में केदार जाधव घायल हो गए थे और ये मौका सुंदर को टीम इंडिया के अंतिम एकादम में पहुंचाने के लिए काफी था. सुंदर वाशिंगटन को चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल कर लिया गया.

कार्तिक के कारनामे से भारत ने जीती निदहास ट्रॉफ़ी

क्या ख़ासियत है सुंदर की?

5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई में जन्में बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले सुंदर वाशिंगटन दाएं हाथ से ऑफ़ब्रेक गेंदबाज़ी करते हैं. सुंदर की ख़ासियत है उनका ये भांप लेना कि बल्लेबाज़ के दिमाग़ में चल क्या रहा है.

सुंदर कहते हैं, "मैं हमेशा बल्लेबाज़ों के दिमाग को पढ़ने की कोशिश करता हूं और मेरी लगातार यही कोशिश रहती है. मैं चाहता था कि जब हम जीतें तो मैं मैदान पर रहूँ और मैं समझता हूँ कि दिनेश भाई (कार्तिक) ने शानदार खेल दिखाया और मैच की बाज़ी पलटते हुए इसे यादगार बना दिया."

20-20 ओवरों के खेल में जहाँ सिर्फ़ बल्लेबाज़ों का ही जलवा दिखता है. वहाँ वो पावर प्ले में चतुराई से गेंदें फेंकते हैं और निदहास ट्रॉफ़ी में उनकी सबसे बड़ी ताकत आक्रामक बल्लेबाज़ों के सामने भी अपने मनोबल को बनाए रखने में दिखाई दी. वो अपनी गेंदें ऑफ़ स्टंप के कुछ बाहर रखकर बल्लेबाज़ों को ललचाते हैं, लेकिन यही उनका मारक हथियार है और वो बल्लेबाज़ को भ्रम में डाल देते हैं.

टूर्नामेंट में उनका इकॉनोमी रेट 5.80 का रहा और सबसे अहम बात ये है कि उनके 20 ओवरों में से अधिकांश पावरप्ले में फेंके गए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Story first published: Tuesday, March 20, 2018, 8:41 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+