For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: इंग्लैंड को लगा करारा झटका, वार्म-अप मैच से पहले चोटिल हुआ बड़ा खिलाड़ी

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों का सिलसिला एक बार फिर से सुर्खिया में छा गया है। सभी टीमों के क्रिकेट बोर्डो द्वारा पूरी सावधानी बरते जाने के बावजूद भी स्टार क्रिकेटरों की चोट की खबरे पिछले कुछ समय से विश्व कप में आशंकाओं का दौर बढ़ा रही हैं। अभी हाल में ही भारत के खिलाड़ी केदार जाधव की कंधे की चोट ने टीम इंडिया के संयोजन को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि अच्छी बात यह रही कि जाधव समय रहते फिट घोषित कर दिए गए।

इयान मॉर्गन की अंगुली में हुआ फ्रैक्चर-

इयान मॉर्गन की अंगुली में हुआ फ्रैक्चर-

लेकिन अब जिस खिलाड़ी को चोट लगी है वह हैं इंग्लैंड के धुरंधर कप्तान इयान मॉर्गन। विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही इंग्लैंड के कप्तान की चोट ने सभी को सकते में डाल दिया है। मार्गन ने अपनी अंगुली को अभ्यास के दौरान चोटिल कर लिया है। ये चोट उनके बाए हाथ की 'इंडेक्स' फिंगर में है और इसमें फ्रैक्चर हो गया है। मॉर्गन को जब यह चोट लगी तो वे बॉलिंग मशीन के सामने कैच लेने का अभ्यास कर रहे थे।

वार्म-अप मैच नहीं खेल पाएंगे मॉर्गन

मॉर्गन को यह चोट ऐसे समय लगी है जब 25 मई को इंग्लैंड का अपने चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच है। चोट लगने के बाद मॉर्गन को तुरंत बर्फ के जरिए अपनी अंगुली की सूजन कम करने का प्रयास करते हुए देखा गया। मार्गन ने अपनी चोट के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'मैंने कैच छोड़ा और अंगुली का जोड़ भी अपनी जगह से हिल गया। अंगुली में छोटा सा फ्रैक्चर है। मैं वार्म-अप मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाउंगा लेकिन मुझे उम्मीद है टूर्नामेंट के पहले मैच तक फिट हो जाऊंगा। ये एक अच्छी खबर है। मैं इससे खुश हूं।'

World Cup 2019: अफगानिस्तान ने पहले वार्म-अप में पाकिस्तान को हराकर किया उलटफेर

मॉर्गन पर चोट पर बड़ा अपडेट-

इसके साथ ही इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड ने भी ट्वीट करके जानकारी दी है कि मॉर्गन की अंगुली में एक छोटा फ्रैक्चर हो गया है लेकिन वे विश्व कप 2019 के पहले मैच तक फिट हो जाएंगे। आपको बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपना मैच 30 मई को खेलना है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, May 25, 2019, 10:31 [IST]
Other articles published on May 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+