For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा- कोहली की बराबरी करने में बाबर आजम को लगेंगे 5 साल

Virat Kohli vs Babar Azam :Pakistan Limited Over captain Babar wants to be like Kohli|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली तीनों फाॅर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा खिलाड़ी उनके रास्ते पर चलकर खुद का बैटिंग स्टाइल बदलने का प्रयास करते हैं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान बाबर आजम की तुलना कोहली से की जाती है। कई दिग्गजों का कहना है कि बाबर पाकिस्तान के कोहली हैं। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान का मानना है कि बाबर को कोहली जैसा बनने में अभी भी पांच साल लग जाएंगे।

इसलिए लगेंगे 5 साल

इसलिए लगेंगे 5 साल

युनूस को लगता है कि कोहली से बाबर की तुलना होना ठीक नहीं है। युनूस ने बुधवार को इस मुद्दे पर अपनी बेबाकी राय रखते हुए कहा कि मुझे तुलना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, ''आप देखिए, कोहली इस समय टाॅप फाॅर्म में है और दुनिया का टाॅप बल्लेबाज है। वह हर फाॅर्मेट में अच्छा खेल दिखा रहे हैं। हालांकि बाबर ने भी तीनों फाॅर्मेट में अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन जो मुकाम कोहली ने हासिल किया है उसे हासिल करने में बाबर को पांच साल लग जाएंगे। ऐसा होने पर ही हम बाबर की तुलना कोहली से कर सकेंगे। ''

नहीं डालना चाहिए दबाव

नहीं डालना चाहिए दबाव

बाबर को पाकिस्तान का अहम बल्लेबाज माना जाता है। बाबर ने 54.2 की औसत से 3359 रन बनाकर 74 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने 11 शतक भी बनाए हैं। यूनुस का मानना है कि बाबर पर ज्यादा दबाव डालना सही नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें उसे समय देना होगा ताकि वह आने वाले समय में सचिन तेंदुलकर या जावेद मियांदाद जैसा महान खिलाड़ी बन सके।

बाबर भी नहीं चाहते कि तुलना हो

बाबर भी नहीं चाहते कि तुलना हो

बता दें कि बाबर भी कह चुके हैं कि वो नहीं चाहते कि उनकी तुलना कोहली से हो, क्योंकि कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। बाबर ने कहा था, "वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। मैं बहुत पीछे हूं। मुझे अभी तक बहुत कुछ हासिल करना है। मैं उनके जैसा खिलाड़ी बनने और पाकिस्तान के लिए मैच जीतने और रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करूंगा।"

Story first published: Thursday, June 11, 2020, 7:37 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+