For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंग्रेजों के सबसे बड़े दुश्मन हैं युवराज सिंह, सचिन को पीछे छोड़ा

अपने शानदार शानदार शतक के चलते युवी ने अपने भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है।

कटक। युवराज सिंह ने आज इंग्लैंड के खिलाफ खेल जा रहे दूसरे वनडे में अपनी ताबड़ताड़ बल्ले से ये साबित कर दिया कि अब भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बाकी है। युवी की बैटिंग इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपने बल्ले का दम तब दिखाया जब भारत संकट से गुजर रहा था। उसके तीन स्टार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे।

युवराज ने ना केवल आज अपने पूर्व कप्तान धोनी संग टीम को संकट से उबारा बल्कि अपने करियर का बेस्ट स्कोर भी बनाया। युवराज के 150 रनों की पारी निश्चित तौर पर क्रिकेटप्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे। आज युवराज और धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए 256 रन की पार्टनरशिप हुई तो वहीं युवराज सिंह ने अपने करियर का 14वां शतक भी जड़ा।

अंग्रेजों से युवराज सिंह का है पुराना पंगा, सचिन को पीछे छोड़ा

यही नहीं अपने इस शानदार शतक के चलते युवी ने अपने भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है। अव वो एकदिवसीय मैचों मे इंग्‍लैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। युवराज ने अंग्रेजों के खिलाफ कुल 1478 रन बनाए हैं। जबकि सचिन ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 1455 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

वैसे इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह का रिकॉर्ड हमेशा से अच्छा रहा है, युवराज सिंह के चयन के पीछे ये एक खास वजह थी कि उनका इतिहास इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छा है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ युवराज ने 34 मैच खेलते हुए करीब 49 के औसत से 1313 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल थे। इंग्लैंड के खिलाफ कई मैचों में उन्होंने फिनिशर का रोल भी निभाया है, आज वो अंग्रेजों के खिलाफ अपना 36वां वनडे खेल रहे हैं जिसमें उन्होंने अपना अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+