For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-10 लीग में हुई युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के लिए लगाएंगे चाैके-छक्के

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह द्वारा मैदान पर चाैके-छक्के बरसाते हुए देखने का माैका मिलने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले इकलाैते बल्लेबाज युवराज की टी10 क्रिकेट में बोली लग गई है। उन्हें आगामी अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट के लिए मराठा अरेबियन्स ने गुरूवार को अपना आइकन खिलाड़ी चुना। मराठा अरेबियन्स ने हाल में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था।

 14 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

14 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वह इस फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में दूसरी दफा शिरकत करेंगे। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर को शुरू हो रहा है जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की मंजूरी मिल चुकी है। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में अहम भूमिका अदा की थी। युवराज के संन्यास लेने का एक कारण यह भी था कि वह दुनिया भर की लीग में खेलना चाहते थे। बीसीसीआई अभी सक्रिय क्रिकेटर को किसी विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता इसलिए उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया था।

संन्यास के बाद 37 साल के इस खिलाड़ी ने जुलाई-अगस्त में वैश्विक टी20 कनाडा में टोरंटो नेशनल्स की कप्तानी की। युवराज सिंह ने इस लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 38.25 के औसत से 153 रन बनाए थे।

क्या बोले युवराज

क्या बोले युवराज

युवराज ने कहा, '''इस नए प्रारूप का हिस्सा बनना रोमांचक अनुभव साबित होगा. मैं इस लीग में दुनिया के कुछ बड़े नामों के साथ शामिल होने और टीम मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं।'' वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो पिछले चरण की तरह फ्रेंचाइजी की अगुआई जारी रखेंगे। इस फ्रेंचाइजी ने कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी बरकरार रखा जिसमें श्रीलंकाई टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान लसिथ मलिंगा के अलावा अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और नजीबुल्लाह जदरान शामिल हैं। आस्ट्रेलिया के 'पावर हिटर क्रिस लिन को फ्रेंचाइजी का आइकन खिलाड़ी बनाया गया था।

टी10 लीग में कई बड़े नाम

टी10 लीग में कई बड़े नाम

बता दें टी10 लीग में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ऑयन मॉर्गन, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, श्रीलंका के टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा, अफगानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली, विंडीज ऑलराउंडर डैरेन सैमी और आंद्रे रसेल शामिल हैं। टी10 लीग का ये तीसरा सीजन है जिसमें 9 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। बता दें कि यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन के आधार पर खेला जाता है। इस बार तीसरे सीजन में 2 नई टीम शामिल हुई है। पाकिस्तानी टीम कलंदर्स और बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम बांग्ला टाइगर्स भी इस बार टी-10 लीग में नजर आएगी।

गाैर हो कि साल 2000 में केन्या के खिलाफ नैरोबी वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मुकाबले खेले। टेस्ट में युवराज के नाम 3 शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1900 रन दर्ज हैं। वनडे में उन्होंने 14 शतकों और 52 अर्धशतकों के साथ 8701 रन बनाए। वहीं टी20 में 58 मैचों में 8 अर्धशतकों की मदद से 1177 रन बनाए। टेस्ट में युवराज का सर्वोच्च स्कोर 169, वनडे में 150 और टी20 में 77* है। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले युवराज सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में 9, वनडे में 111 और टी20 में 28 विकेट चटकाए।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 14:55 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+