For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: जब अचानक युजवेंद्र चहल के होटल के कमरे में पहुंची मंगेतर धनश्री वर्मा

नई दिल्ली। आरसीबी की स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपने अलग अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी सगाई धनश्री वर्मा से हुई है और दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए चहल यूएई में हैं और उनकी मंगेतर धनश्री भी 11 अक्टूबर को अपने होने वाले पति की हौसला अफजाई के लिए पहुंची है। 17 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले धनश्री ने युजवेंद्र चहल को खास सरप्राइज दिया। धनश्री 11 अक्टूबर को यूएई पहुंचनेन के बाद क्वारेंटीन थी जिसके चलते उन्हें चहल से अलग रखा गया था।

आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमे कैप्शन लिखा गया है कि ये है वजह जिसकी वजह से चहल हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। वीडियो में धनश्री बताती हैं कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद मिलना था लेकिन वो मैच से पहले ही चहल को सरप्राइज देने पहुंच जाती हैं। धनश्री से मिलने के बाद चहल मजाक में कहते हैं कि वह अभी से अपनी आजादी को मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत समय बात किसी ने मेरे दरवाजे को खटखटाया है।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चहल ने 34 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। इस मैच में डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने मैच में जीत दर्ज की थी। डिविलियर्स ने इस मैच में 22 गेंदों पर शानदार 55 रनों की पारी खेली थी। राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी ने केकेआर को एकतरफा मुकाबले में मात दी थी। इस मैच में केकेआर की टीम सिर्फ 84 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी, जिसे आरसीबी आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैच मे चहल ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। आईपीएल के इस सीजन में चहल 10 मैचों में 15 विकेट हासिल कर चुके हैं।

Story first published: Friday, October 23, 2020, 14:03 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+