ब्यूनस आयर्स। एक मैच रेफरी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में फीफा ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स के अगले चार मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। फीफा ने सजा देने से पहले आरोपों की जांच की और उसे सही पाया। इस सजा के खिलाफ लियोनेल फीफा में अपनी अपील कर सकते हैं।
Read Also: पश्चिम बंगाल ने गोवा को हरा 32वीं बार जीती संतोष ट्रॉफी
फीफा के बैन के बाद अब लियोनेल मेस्सी अगले चार मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उन पर लगे आरोप के अनुसार, चिली के खिलाफ जब वे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2018 का मैच खेल रहे थे तो उन्होंने एक रेफरी से अभद्र भाषा में बात की। सहायक रेफरी इमर्सन अगुस्तो डे कारवाल्हो ने शिकायत में कहा था कि मैच के दौरान एक फाउल पर लियोनेल ने उनसे कुछ गलत कहा था।
आरोपों की जांच के दौरान फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल संघ और लियोनेल मेस्सी को भी अपनी बात रखने का मौका दिया। टीवी फुटेज से फीफा ने लियोनेल पर लगे आरोपों को सही पाया। लियोनेल गुस्से में मैच रेफरी पर चिल्ला रहे थे। इसके बाद फीफा ने लियोनेल पर अगले चार मैचों के लिए बैन लगाया और 10000 स्विस फ्रैंक जुर्माना भरने को कहा।