For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-6 : गोवा का विजयी क्रम टूटा, जमशेदपुर एफसी ने 1-0 से हराया

फातोर्दा (गोवा)। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में गोवा को जमशेदपुर एफसी से हार का सामना करना पड़ा। जमशेदपुर ने मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपने पांचवें लीग मैच में 1-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ जमशेदपुर ने गोवा का विजयी क्रम भी तोड़ दिया। गोवा की यह 5 मैचों में पहली हार रही, जबकि जमशेदपुर की 5 मैचों में तीसरी जीत रही। जमशेदपुर की टीम कुल 10 अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, गोवा के खाते में अभी भी आठ अंक हैं और वह तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है। गोवा 5 मैचों में 2 जीत चुकी है जबकि 2 मैच ड्रा रहे, एक में हार रही।

मैच का एकमात्र गोल जमशेदपुर के सर्गियो गास्टेल ने 17वें मिनट में किया। कास्टेल ने इस सीजन का अपना चौथा गोल किया। गोवा को इस मैच में अपने तीन अहम खिलाड़ियों-सिमिलेन डोंगेल, हुगो बोउमोस (दोनों सस्पेंडेड) और स्टार स्ट्राइकर फेरान कोरोमिनास (अभ्यास के दौरान चोटिल हुए) की कमी खली। हालांकि इसके बावजूद गोवा की टीम ने कई बेहतरीन हमले किए लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया।

स्कोर के लिहाज से पहला हाफ जमशेदपुर के नाम रहा लेकिन गोवा ने भी जमशेदपुर के खिलाफ कई बेहतरीन हमले किए। यह अलग बात है कि जमशेदपुर के अनुभवी गोलकीपर सुब्रतो पॉल ने उसे समफता नहीं मिलने दी। सातवें मिनट में सुब्रता ने गोवा के दो लगातार हमलों को बेकार किया। इसके बाद 12वें मिनट में जमशेदपुर के सीके विनीत ने बॉक्स के अंदर से साईड वॉली पर गोल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद बाहर चली गई।

जमशेदपुर ने हालांकि हमला जारी रखा और इसका फल उसे 17वें मिनट में मिला। फारुख चौधरी के पास पर गोल करते हुए सर्गियो कास्टेल ने जमशेदपुर को 1-0 से आगे कर दिया। यह इस सीजन में कास्टेल का चौथा गोल था। यह गोल बिना किसी आपाधापी के हुआ और इसके कारण स्टेडियम में चुप्पी छा गई। 20वें मिनट में हालांकि इदु बेदिया गोवा को बराबरी दिलाने के काफी करीब थे लेकिन उनका साइड वॉली टिरी के टकराकर दिशाहीन हो गया।

26वें मिनट में बेदिया को पीला कार्ड मिला। 32वें मिनट में गोवा एक बार फिर गोल करने करीब था लेकिन लेनी रोड्रिग्वेज के क्रास पर गेंद को पोस्ट के अंदर नहीं डाल सके। 34वें मिनट में जमशेदपुर अपना दूसरा गोल करने के काफी करीब था। फारुख ने राइट फ्लैंक पर कास्टेल को अच्छा पास दिया और कास्टेल ने उसे क्रास किया लेकिन सीके विनीत समय पर उसे कलेक्ट नहीं कर सके। 41वें मिनट में गोवा ने एक हमला बेकार किया लेकिन 43वें मिनट में उसने बड़ा हमला किया। जैकीचंद के क्रास पर बेदिया ने हेडर लिया लेकिन सुब्रत ने उसे कलेक्ट कर लिया। यह अलग बात है कि बॉल कलेक्ट करते समय सुब्रत का पैर पोस्ट के अंदर था। इसके बाद सुब्रत ने इंजुरी टाइम में एक एक्रोबेटिक बचाव किया। इंजुरी टाइम के तीसरे मिनट में गोवा के शेरिटन फर्नांडिस को पीला कार्ड मिला।

दूसरे हाफ में गोवा या यूं कहें कि जैचीचंद की किस्मत साथ नहीं दे रही थी। जैकी ने 52वें, 54वें और 61वें मिनट में तीन बड़े हमले किए लेकिन वह गोवा का खाता नहीं खोल सके। इसी बीच 72वें मिनट में अहमद जाहो को पीला कार्ड मिला, जो लाल में चेंज हो गया। जाहो को पांचवें मिनट में पीला कार्ड मिला था। अब गोवा की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर थी। जमशेदपुर ने इस हाफ में रक्षात्मक प्रवृति दिखाई। बीते सीजन का फाइनल खेलने वाली गोवा की टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे होने के बावजूद बराबरी का भरसक प्रयास किया लेकिन उसके तमाम प्रयासों के बावजूद कास्टेल का गोल निर्णायक साबित हुआ। अंतिम मिनट में हालांकि गोवा को एक और झटका लगा क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी इदु बेदिया को चोट लगी और वह मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+