For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

हार से दुखी हैं लियोनल मेसी, छोड़ सकते हैं बार्सिलोना क्लब का साथ

नई दिल्ली। चैंपियंस लीग में बेयर्न म्यूनिख के खिलाफ 8-2 से मिली अपमानजनक हार के कारण दिग्गज फुटबाॅलर लियोनल मेसी काफी दुखी नजर आए हैं। वह इस हार को भूला नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने दो दशक के शानदार करियर, दर्जनों खिताब, सैकड़ों गोल और अनगिनत रिकॉर्ड बनाने के बाद बार्सिलोना क्लब का साथ छोड़ने पर विचार किया है। इसकी जानकारी खुद क्लब ने मंगलवार को दी।

बार्सिलोना ने द एसोसिएटेड प्रेस को जानकारी दी कि मेसी ने क्लब छोड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए एक दस्तावेज भेजा है। लेकिन क्लब का कहना है कि मे मामला कानूनी लड़ाई में तब्दील हो सकता है, जिससे अर्जेंटीना के इस दिग्गज की इच्छा आसानी से पूरी नहीं होगी। दरअसल ये विवाद मेसी के कॉन्ट्रेक्ट के लिखी एक शर्त को लेकर है।

बार्सिलोना ने कहा कि मेसी द्वारा भेजे गए दस्तावेज में एक शर्त का जिक्र किया गया है, जिससे उन्हें सीजन के आखिर में क्लब छोड़कर जाने की अनुमति मिलती है। हालांकि, क्लब ने कहा कि उस शर्त को लागू करने की समय सीमा जून में समाप्त हो गई थी और वो कानूनी सलाह लेंगे। मेसी के कॉन्ट्रेक्ट में 700 मिलियन यूरो (826 मिलियन डॉलर) का बायआउट क्लॉज भी शामिल है।

अगर मेसी को मुफ्त में क्लब छोड़कर जाने का मौका मिलता है तो उन्हें अपनी टीम में शामिल करने वाले क्लबों की कमी नहीं होगी। हालांकि कुछ ही क्लब ऐसे हैं जो कि इस स्टार खिलाड़ी की भारी-भरकम फीस चुका सकते हैं। माना जा रहा है कि मैनचेस्टर सिटी टीम मेसी का अगला ठिकाना हो सकती है। बार्सिलोना के लिए खेलते हुए 33 साल के मेसी ने रिकॉर्ड 6 बार बैलोन डी'ओआर पुरस्कार जीता है और क्लब को 10 स्पैनिश लीग और चार चैंपियन लीग खिताब जिताए हैं।

Story first published: Wednesday, August 26, 2020, 19:56 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+