For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: एलिमिनेटर 2 में हरियाणा स्टीलर्स से भिड़ेगी यू-मुंबा, जानें कैसा रहा है इतिहास

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में सोमवार को होने वाले दूसरे एलिमिनेटर मैच में हरियाणा स्टीलर्स की टीम ट्रांसस्टैडिया स्थित ईकेए एरेना में यू-मुम्बा के खिलाफ मैट पर उतरेगी। एलिमिनेटर 2 में एक दूसरे का सामना करने से पहले दोनों टीमों ने लीग चरण के अपने अंतिम मैच में एक-दूसरे का मुकाबला किया था जिसमें यू-मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स की टीम को 33-39 से हराया था। हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी। यू-मुम्बा और हरियाणा स्टीलर्स की टीमें इस सीजन में एक-एक बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं और दोनों ने ही एक दूसरे को हराया है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचर होने की उम्मीद है। हरियाणा ने लीग चरण के पहले मैच में यू मुम्बा को मात दी थी जबकि लीग चरण के अपने अंतिम मैच में हरियाणा स्टीलर्स को मुम्बा से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम के रेडर नवीन का मानना है कि हरियाणा अपनी गलतियों में सुधार करेगी और प्लेऑफ मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।

और पढ़ें: PKL 2019: एलिमिनेटर 1 में यूपी से भिड़ेगी बेंगलुरू बुल्स, जानें अब तक किसका पलड़ा रहा है भारी

नवीन ने मैच से पहले कहा, 'इस समय हमारा ध्यान केवल अपना सर्वश्रेष्ठ देने और फाइनल में पहुंचने पर है। यू-मुम्बा के खिलाफ हमने अपने पिछले मैच में कुछ गलतियां की थी। हालांकि उस मैच से हमें यह आइडिया मिल गया है कि हमें कहां सुधार करनी है। इसके बावजूद हम अपनी गलतियों में सुधार करेंगे और प्लेऑफ में यू-मुम्बा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।'

उन्होंने साथ ही हरियाणा स्टीलर्स ने नॉकआउट चरण के लिए अपनी ट्रेनिंग में थोड़ा बदलाव किया है।

नवीन ने कहा, 'ट्रेनिंग सेशन के दौरान हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्लेऑफ के लिए हमने अपनी ट्रेनिंग में थोड़ा बदलाव किया है। मुझे लगता है कि प्लेऑफ में हमें शांत रहना होगा क्योंकि ये मैचें तनावपूर्ण परिस्थितियों में होने वाली है।'

और पढ़ें: B'day Spl: जानें गौतम गंभीर से जुड़ी अनसुनी बातें, जब लव मैरिज को बताया अरैंज

हरियाणा के रेडरों को अपना शानदार प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यू-मुम्बा के पास फजल अत्राचली और सुरिंदर सिंह के रूप में डिफेंसिव जोड़ी मौजूद है। नवीन का हालांकि कहना है कि यू-मुम्बा के लिए हरियाणा स्टीलर्स के पास अपनी एक अलग रणनीति है।

नवीन ने कहा, 'हम केवल जीत के बारे में सोचेंगे और कुछ नहीं। हम टीम के अनुसार अपना अभ्यास करेंगे और विपक्षी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए रणनीति तैयार करेंगे।'

Story first published: Monday, October 14, 2019, 13:11 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+