For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कॉमनवेल्थ गेम्स में पद जीतने वाले खिलाड़ियों को बैडमिंटन संघ ने दिया 1.30 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वाली साइना नेहवाल, पीवी सिंधू, किंदाबी श्रीकांत समेत बैंडमिंटन के खिलाड़ियों को आज बैंडमिंटन एसोशिएशन ने सम्मानित किया। भारतीय बैडमिंटन संघ ने शनिवार को इन खिलाड़ियों को 1 करोड़ 30 लाख रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें साइना नेहवाल को 20 लाख और श्रीकांत और पीवी सिंधू को 10-10 लाख रुपए नकद इनाम दिए। भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ हिमांता बिस्वा सरमा और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

संघ ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को 50 लाख रुपए नकद इनाम दिए। टीम में शामिल सभी सदस्यों को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली सायना नेहवाल, रजत जीतने वाले खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू को सम्मानित किया गया। सात्विकसैराज रेकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी को भी सम्मानित किया गया।

संघ ने कोच गोपीचंद को 10 लाख के नकद इनाम से सम्मानित किया। युगल विदेशी कोच तान किम हेर को 3 लाख रुपए से सम्मानित किया गया। पुरुष युगल में पदक जीतने वाले सात्विकसैराज रेकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 15 लाख रुपए का नकद इनाम दिया गया। कोच गोपीचंद ने साइना नेहवाल और पीवी सिंधू को अनमोल रत्न बताया और उम्मीद जताई की टोक्यो ओलंपिक में उनके दोनों खिलाड़ी पदक का रंग बदलने में कामयाब होंगे।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 21:54 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+