For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कभी सलवार सूट पहन खली की स्टूडेंट को पीटा था, अब रचा इतिहास

हरियाणा की कविता देवी ऐसी पहली भारतीय महिला बन गईं हैं जिन्हें WWE ने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया है।

नई दिल्ली। अभी कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक लड़की सलवार सीट पहने द ग्रेट खली की स्टूडेंट को को उठा-उठा कर पटक रही थी। दरअसल अब उस लड़की को डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल कर लिया है। हरियाणा की कविता देवी ऐसी पहली भारतीय महिला बन गईं हैं जिन्हें WWE ने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया है।

पूर्व प्रतिस्पर्धी और दक्षिण एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कविता देवी को मे इयंग क्लासिक में कंपटीशन करने के लिए चुना गया है। ये पहली बार WWE द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जाने वाला टूर्नामेंट है। अब कविता हार्ड केडी के नाम से विदेशियों को टक्कर देंगी। आपको बता दें कि उन्होंने पिछले महीने महीने दुबई में हुई महिला और ओपन डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर खुद को साबित किया था। कविता की कंपटीशन दुनिया भर की 31 महिलाओं के साथ है।

WWE में चयन के बाद कविता देवी ने कहा- "मैं डब्लूडब्लूई के पहले महिला टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली भारतीय महिला होने से सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इस मंच का उपयोग कर अन्य भारतीय महिलाओं को प्रेरित करने और भारत को गौरवान्वित करने की आशा करती हूं।" डब्ल्यूडब्ल्यूई टैलेंट डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष, कैन्यन सीमन, ने कहा, "कविता देवी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के 2017 दुबई ट्रायआउट में शानदार प्रदर्शन दिया था। डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेई यंग क्लासिक टूर्नामेंट का आयोजन 13-14 जुलाई को फ्लोरीडा के ओरलैंडो के फुल सेल लाइव में होगा।

देखें वीडियोः-

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+