For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टाइगर वुड्स का हुआ कार एक्सीडेंट, डोनाल्ड ट्रंप, माइक टाइसन समेत बड़ी हस्तियों ने दी ये प्रतिक्रिया

कैलिफोर्नियाः मंगलवार को 15 बार के दिग्गज चैंपियन टाइगर वुड्स को कैलिफोर्निया में एक रोलओवर दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पैर में कई चोटें आई हैं। लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, दुर्घटना सुबह 7.12 बजे रोलिंग हिल्स एस्टेट्स और रैंचो पालोस वेरिड्स की सीमा के पास हुई।

वुड्स नार्थबाउंड की ओर जा रहे थे। उस समय ही उनका वाहन सड़क की गलत साइड पर क्रास कर गया और पहाड़ी पर जा गिरा। एक पड़ोसी ने दुर्घटना के बाद अधिकारियों को बुलाया, और जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वुड्स सचेत और बातचीत करने में सक्षम थे।

LACSD के लोगों ने कहा कि वुड्स की कार का इंटीरियर बरकरार था और वुड्स की सीटबेल्ट ने उन्हें काफी बचाया वर्ना यह एक घातक दुर्घटना होती।

वुड्स को चोटें काफी लगी हैं लेकिन इनमें से कोई भी इंजरी जीवन के लिए घातक नहीं बताई गई है। लेकिन अभी भी वुड्स की चोटों का पूर्ण जानकारी बाद में ही मिल पाएगी, खासकर गुमचोटों की और उनका क्या संभावित असर पड़ सकता है। अभी से यह नहीं कहा जा सकता है कि चोटें किस प्रकार की हैं और उनका वुड्स के आगे के करियर पर किस तरह का असर पड़ने जा रहा है।

वुड्स 45 साल के हैं और वे हालिया सालों में घुटने और कमर की चोटों से जूझते रहे हैं। उनको अपनी पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ गोल्फर माना जाता है। उन्होंने आधुनिक समय के सभी बड़े गोल्फ खिताब अपने नाम किए हुए हैं- चाहे वो यूएस ओपन हो, ब्रिटिश ओपन हो, पीजीए चैम्पियनशिप या मास्टर टाइटल।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक वुड्स को दोनों पैरो में कपाउंड फ्रैक्चर हुआ है यानी उनकी हड्डियां एक दूसरे में धंस गई हैं। आधिकारिक जानकारी आगे और स्पष्टता से बता पाएगी।

टाइगर वुड्स के एक्सीडेंट के बाद कई हस्तियों ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को एक सहयोगी के माध्यम से कैलिफोर्निया में एक गंभीर कार दुर्घटना के बाद गोल्फर टाइगर वुड्स के लिए एक संदेश प्राप्त किया।

"जल्द ही ठीक हो जाओ, टाइगर। आप एक सच्चे चैंपियन हैं! " ट्रंप के हवाले से उनके प्रवक्ता और सलाहकार जेसन मिलर द्वारा ट्विटर पर ट्वीट किया गया।

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 9:57 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+