For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics 2020 का समापन हुआ, USA ने किया टॉप, बेस्ट मेडल टेली के साथ लौटेगा भारत

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन हो गया है और ये ओलंपिक भारत के लिए मेडल टैली में बेस्ट साबित हुआ है। भारत 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ 48वें स्थान पर रहा।

संयुक्त राज्य अमेरिका टोक्यो 2020 खेलों में 39 स्वर्ण सहित कुल 113 पदकों के साथ एक बार फिर ओलंपिक पदक तालिका में शीर्ष पर है। चीन दूसरे नंबर पर रहा जिसमें 38 गोल्ड सहित 88 पदक जीते। मेजबान जापान कुल 58 पदक (27 स्वर्ण, 14 रजत, 17 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ग्रेट ब्रिटेन (65 - 22 स्वर्ण, 21 रजत, 22 कांस्य) और रूसी ओलंपिक समिति (71 - 20 गोल्ड, 28 सिल्वर, 23 ब्रॉन्ज) पदक तालिका में चौथे और 5वें स्थान पर रहे।

टोक्यो 2020 फॉर इंडिया टि्वटर अकाउंट ने हिंदी में ट्वीट करते हुए यह कहा कि, यह ओलंपिक खेल दूसरे से बिल्कुल अलग रहा। महामारी के इस दौर के बीच हमने जो महसूस किया, वह शायद ही हमने पहले कभी किया था। लेकिन हमने साथ में मिलकर इसे साकार कर दिखाया।

खेलों का उत्सव हम सभी के लिए है और यह इस बात को प्रमाणित करता है कि उम्मीद की एक किरण हमेशा जिंदा रहती है।

11000 से भी ज्यादा एथलीट ओलंपिक गेम्स के लिए टोक्यो में आए थे। कुछ मेडल के साथ जा रहे हैं, कुछ खाली हाथ जा रहे हैं तो कुछ जीवन भर की यादें इस ओलंपिक से लिए जा रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने खेल के महाकुंभ के अभियान के अंत में चमत्कारी भाला फेंक कर भारत के लिए भी यह कभी ना भूलने वाला ओलंपिक बना दिया है। इससे पहले भारत ने कभी भी ओलंपिक गेम्स में 7 मेडल नहीं बटोरे थे और एथलेटिक्स में तो ऐसी परफॉर्मेंस कभी आई ही नहीं थी।

हमारे शूटर फेल हो गए, बड़े मुक्केबाज फेल हो गए और कुछ रेसलर भी नाकामयाब हुए, इसके बावजूद भारत ने इस ओलंपिक को अपन लिए बेस्ट साबित करके दिखा दिया। मीराबाई चानू ने पहले ही दिन जो शुरुआत की उसके बाद लवलीना, पीवी सिंधु, रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, भारतीय पुरुष हॉकी टीम और अंत में नीरज चोपड़ा ने और भी बेहतरीन तरीके से अभियान का समापन कर दिया।

ओलंपिक समापन समारोह के दौरान डांसर और परफॉर्मर्स ने प्रदर्शन किया और ओलंपिक स्टेडियम के फ्लोर को आयोजकों द्वारा एक गार्डन में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान संगीत समारोह भी हुआ। ओलंपिक में जाते-जाते मैराथन विनर की भी मेडल सेरिमनी भी हुई।

ओलंपिक ध्वज को डिफेंस फोर्स द्वारा उतारा गया और टोक्यो के गवर्नर कोइके युरिको द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख को सौंपा जाएगा, जो इसे पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो को सौंपने का संकेत देंगे। ओलंपिक का अगला मेजबान पेरिस होगा।

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 18:58 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+