For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

SAI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा: रियो ओलंपिक में भेजे गए थे अनफिट एथलीट

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के 119 एथलीटों में से 117 एथलीट खाली हाथ देश लौंटे, जबकि सिर्फ दो एथलिट साक्षी मलिक और पीवी सिंधु ने देश के गौरव का बचाए रखा। भारतीय एथलीटों की इस निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले कुछ भारतीय एथलीट्स फिट ही नहीं थे। एसएआई की रिपोर्ट मुताबिक एथलीटों की फिटनेस को लेकर मॉनिटरिंग ठीक ने नहीं की गई। बैडमिंटन सटार खिलाड़ी साइना नेहवाल, जिसने पदक की उम्मीद थी, घुटने की चोट से परेशान थीं। देश लौटते ही उन्होंने अप ने घुटने का ऑपरेशन करवाया।

एसएआई की ये रिपोर्ट डायरेक्टर इन्जेती श्रीनिवास द्वारा तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में ना केवल रियो ओलंपिक में भारत के खराब प्रदर्शन की वजह बताई गई है बल्कि 2020 में टोक्यो ओलंपिक को लेकर तैयारियों के बारे में फोकस किया गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक रियो ओलंपिक के दौरान कुछ एथलीट्स फिजिकल फिटनेस से जूझ रहे थे। कुछ खिलाड़ी अपना बेस्ट भी नहीं दे सके। इस रिपोर्ट के मुताबिक कोचिंग स्टाफ की स्क्रूटनी जरूरी है। वहीं विदेशी कोचों के परफॉर्मेंस को बहुत बारीकी से देखने की जरुरत पर भी बल दिया गया है। ये रिपोर्ट अब खेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी जो खुद इसकी रिव्यू करेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+