For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बदला! मैग्नस कार्लसन को हराकर विश्वनाथन आनंद ने जीता वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप

रियाद। भारत के पूर्व 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने रियाद में खेले जा रहे वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्रस कार्लसन को मात देते हुए यह चैंपयनशिप अपने नाम कर ली है।

इंडियन ग्रैंडमास्टर और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड नंबर वन मैग्नस कार्लसन के बीच टूर्नमेंट के 9वें राउंड में मुकाबला हुआ। बता दें कि भारतीय स्टार शतरंज खिलाड़ी टूर्नामेंट में अभी तक एक भी गेम नहीं हारे हैं। विश्वानाथन आनंद ने काले मुहरों के साथ आक्रामक शुरुआत की। शुरू से ही 27 साल के कार्लसन दबाव में दिखाई दिए। यह मुकाबला 34 चालों तक चला।

कार्लसन से पहले रूस के व्लादमीर फेडोसीव ने भारतीय ग्रैंडमास्टर से ड्रॉ खेला था। यहां खेले गए 9 मुकाबलों में आनंद ने 5 अपने नाम किए हैं, जबकि 4 ड्रॉ रहे। बता दें कि कार्लसन को विश्वनाथन आनंद का कड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। बता दें कि पिछली बार के विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में मैग्नस कार्लसन ने आनंद को खुद पर हावी नहीं होने दिया और ड्रॉ खेल-खेलकर अंत में मुकाबला जीत लिया था।

Story first published: Friday, December 29, 2017, 11:36 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+