For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

WWE स्टार मेलिसा कोट्स का निधन, फिटनेस माॅडल भी रह चुकी हैं

नई दिल्ली। पूर्व WWE और एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग (ECW) स्टार मेलिसा कोट्स का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी माैत का कारण अभी भी सामने नहीं आया है। 'सुपर जिन्न' के नाम से मशहूर रहीं मेलिसा का करियर 2020 में पूरी तरह खत्म हो गया जब उनके पैर में गंभीर समस्या आई।

कोट्स के एक दोस्त ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस खबर की जानकारी दी। कोट्स के दोस्त ने लिखा, "यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल पोस्ट हो सकती है। सुपर जिनी मेलिसा कोट्स का आज दोपहर निधन हो गया है। मैंने उनके भाई, जेआर कोट्स और भतीजी, कैसी से भी बात की है।"

उनके निधन की खबर से रैसलिंग जगत स्तब्ध है। मेलिसा ने 2002 में कुश्ती के क्षेत्र में अपनी शुरुआत की। कुश्ती रिंग में प्रवेश करने से पहले वह एक बॉडी बिल्डर और फिटनेस मॉडल थीं। वह 2005 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल हुई थी। उनके पैर में 2020 में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उन्हें पैर काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। इम्पैक्ट रैसलिंग में भी उनका कार्यकाल सफल रहा। पिछले साल, उन्होंने अपने इलाज के लिए एक GoFundMe अभियान शुरू किया।

कोट्स को कई लोगों से मदद मिली जिनमें कुश्ती बिरादरी और प्रशंसक शामिल हैं। जैसे ही उनके निधन की खबर ने कई दिलों को तोड़ दिया, कुश्ती बिरादरी के कई बड़े नामों ने शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार बेले ने लिखा, "मेरा मेलिसा कोट्स के खिलाफ मेरा पहला मैच था। जब आप किसी के साथ रिंग साझा करते हैं तो हमेशा के लिए एक कनेक्शन होता है और मैं उसके साथ इसे पाकर सम्मानित महसूस करती हूं। इतना प्यारा, मददगार और मेरे ब्रेस फेस को खोलने के लिए धन्यवाद। वास्तव में आपको कभी नहीं भूलूंगी।''

Story first published: Friday, June 25, 2021, 16:07 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+