For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रेसलर योगेश्वर दत्त ने टीका रस्म में लिया मात्र 1 रूपया, 16 को शीतल संग लेंगे 7 फेरे

योगेश्वर दत्त की होने वाली पत्नी शीतल कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी हैं। वह बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं।

सोनीपत। लंदन ओलिंपिक-2012 में देश के लिए ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने वाले रेसलर योगेश्वर दत्त 16 जनवरी को दिल्ली में शीतल के साथ सात फेरे लेंगे। शनिवार को यहां के बैंक्वेट हॉल में उन्होंने अपनी होने वाली बीवी शीतल के उंगली में अपने प्यार की अगूंठी पहनाई और टीका रस्म अदा की।

टीका सेरोमनी के रूप में मात्र 1 रूपया रस्म के तौर पर लिया

लोगों के लिए मिसाल बने योगेश्वर ने टीका सेरोमनी के रूप में मात्र 1 रूपया रस्म के तौर पर लिया और दहेज भी नहीं लिया। इस सगाई समारोह में खेल जगत की नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की। भीम, बजरंग पूनिया, नरसिंह यादव, राहुल, रश्मी सलूजा, बॉक्सर मनोज कुमार, कोच कुलदीप मलिक जैसे देश के नायाब हीरों की उपस्थिति ने इस समारोह में चार चांद लगा दिए।

योगेश्वर दत्त के लिए इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं

आपको बता दें कि भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने साबित कर दिया है कि उनके लिए इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं है। योगेश्वर के कांस्य पदक को में रजत पदक में तब्दील किया गया था क्योंकि रजत पदक विजेता रहे रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव को डोपिंग में संलिप्त पाया गया था। योगेश्वर चाहते तो वो रजत पदक ले लेते लेकिन उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि इस पदक को बेसिक कुदुखोव के परिजनों के ही पास रहने देना चाहिए, अब जो हो गया वो हो गया जिसे बदला नहीं जा सकता। आपको बता दें कि बेसिक कुदुखोव की एक कार एक्सिडेंट में मौत हो चुकी है।

कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी

गौरतलब है कि योगेश्वर दत्त की होने वाली पत्नी शीतल कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी हैं। वह बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+