For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

BWF Rankings: टॉप 10 में वापस लौटी सात्विक-चिराग की जोड़ी, फ्रेंच ओपन में रचा था इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ की ओर से जारी नवीनतम रैंकिंग में छलांग लगाते हुए एक बार फिर टॉप 10 में वापसी की है। फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के सात्विकसाईंराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी विश्व रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ है और वो नौवें स्थान पर पहुंच गई है। यह दूसरा मौका है जब भारतीय जोड़ी करियर में शीर्ष पर पहुंची है। पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाने के अलावा बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट का कोई फाइनल मुकाबला खेलने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बनी थी।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पिछले महीने ही मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के ली जुन हुई और लुई यू चेन की जोड़ी को हराकर थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था। थाईलैंड ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर टूर 500 प्रतियोगिता में एतिहासिक खिताबी जीत के बाद इस भारतीय जोड़ी ने अगस्त में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाई थी।

और पढ़ें: IND vs BAN: पहले डे नाइट टेस्ट मैच से पहले BCCI ने मंगवाई 72 पिंक बॉल, जानें क्यों

सात्विक और चिराग की युवा जोड़ी ने पिछले हफ्ते मोहम्मद अहसन और हेंद्रा सेतियावान की विश्व चैंपियन जोड़ी, किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी और हिरोयुकी एंडो और युता वतानाबे की दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी।

पिछले सप्ताह ही भारतीय जोड़ी को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जोड़ी को फाइनल में मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजया सुकामुल्यो की इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 35 मिनट तक चले मुकाबले में मार्कस और संजया ने अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वियों को 21-18, 21-16 से हराया था।

और पढ़ें: न्यूजीलैंड के लिए 4 पीढ़ियों से यह परिवार खेल रहा है क्रिकेट, डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय सर्किट पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद खेल प्रबंधन कंपनी आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने भी सात्विक और चिराग के साथ करार किया है। इस बीच पेरिस में महिला एकल में क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलने वाली पीवी सिंधू और साइना नेहवाल नवीनतम रैंकिंग को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह छठे और नौवें स्थान पर बरकरार हैं।

और पढ़ें: ICC T20 World Cup: 16 साल बाद विश्व कप में पहुंची यह टीम, नीदरलैंड ने तीसरी बार किया क्वालिफाई

शुभंकर डे चार स्थान के फायदे से 38वें पायदान पर पहुंच गए हैं जबकि उभरते हुए खिलाड़ी लक्ष्य सेन एक स्थान के फायदे से 51वें पायदान पर हैं। पारूपल्ली कश्यप भी एक पायदान के सुधार से 25वें जबकि समीर वर्मा एक स्थान आगे बढ़कर 17वें स्थान पर हैं। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी दो स्थान के नुकसान से 26वें स्थान पर खिसक गई है।

Story first published: Wednesday, October 30, 2019, 20:53 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+