For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मनीषा मोन और सरिता देवी का विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार आगाज

नई दिल्ली। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 20 साल की हरियाणा की मुक्केबाज मनीषा मोन ने शानदार खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट की पहली बाधा सफलतापूर्वक पार कर ली है। उन्होंने केडी जाधव हॉल में अमेरिका की अनुभवी मुक्केबाज क्रिस्टीना क्रूज को हरा दिया। क्रूज अमेरिका की अनुभवी मुक्केबाज हैं और 2016 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता भी रह चुकी हैं।

मनीषा ने क्रूज पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ वे इस टू्र्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। इस मुकाबले में मनीषा ने कोच की रणनीति को बेहतर तरीके से खेल में उतारा। उन्होंने बाएं हाथ से लगातार क्रूज को धोखे के पंच दिए जिससे वह आक्रमण पर मजबूर हो गई। बदले में उन्होंने काउंटर अटैक कर अंक झटके। वह डीना को हाल ही में पोलैंड में हरा चुकी हैं। इससे पहले कजाखस्तान में उन्हें इस बॉक्सर से हार भी मिली है।

अब उनको क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए 2016 विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता डीना से भिड़ना होगा। उनके लिए ये राह कतई आसान नहीं होगी।

सरिता देवी को भी हासिल हुई जीत

इसके अलावा एक अन्य मैच में भारत की अनुभवी मुक्केबाज और पूर्व विश्व चैंपियन एल सरिता देवी को भी जीत हासिल हुई है। सरिता ने 2008 से वर्ल्ड चैंपियनशिप खेल रहीं स्विटजरलैंड की डायना सेंड्रा ब्रगर को 4-0 से हराया। अब सरिता को पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप की उपविजेता आयरलैंड की केली हैंरिग्टन की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

Story first published: Saturday, November 17, 2018, 19:40 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+