Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvAUS: भारत को कब्जे में लेने के लिए फिंच का 'आक्रामक' प्लान तैयार

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय भले ही मुश्किल दौर से गुजर रही है, लेकिन कंगारू कप्तान ऐरोन फिंच अपनी टीम के खेलने के तरीके को बदलने के सख्त खिलाफ है। फिंच का कहना है ऑस्ट्रेलिया को भारत को कब्जे में लेने के लिए आक्रामक खेल दिखाना होगा।

ऑस्ट्रेलिया टी20 में पाकिस्तान के हाथों 3-0 से पिटकर आया था और अभी अपने ही घर में उसको एकमात्र टी20 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। फिंच की नजरें ऐसी नाजुक घड़ी में भारत पर टिकी हैं। वे आक्रामक खेल खेलकर टीम इंडिया को हराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

फिंच ने भारत के बारे में बात करते हुए कहा, " भारत तीनों फार्मेट में लंबे समय से बेहतर टीम रही है। ये हमारे लिए खुद को साबित करने का और आक्रामक खेल दिखाने का बेहतरीन मौका है।"

केवल कोहली काफी नहीं

इसी के साथ फिंच ने यह भी माना की केवल विराट कोहली पर ध्यान देने से काम नहीं चलने वाला है। भारत के पास रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने एक दिनी मैचों में दोहरे शतक जड़ें हैं और काफी ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। कुल मिलाकर भारत विराट कोहली के बिना भी तगड़ी चुनौती पेश करने वाली टीम है।

बाउंसर का खेल

इसके अलावा फिंच ने अपने गेंदबाजों को बाउंसर फेंकने के लिए कहा है जो उनकी भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाने की रणनीति का अहम हिस्सा होगी। इसके अलावा फिंच ने यह भी माना कि हमको भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी भी करनी होगी। फिंच ने कहा, "भारत का पेस अटैक अब पहले ही तरह कमजोर नहीं रहा। ऐसे में उनके बल्लेबाजों को तैयार रहना चाहिए"

Story first published: Tuesday, November 20, 2018, 19:16 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+