For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'वेंकटेश अय्यर में दिखता है क्रिस गेल वाला एक्स-फैक्टर', अजय जडेजा हुए मुरीद

नई दिल्ली। भारत के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा को लगता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर में क्रिस गेल की तरह एक्स-फैक्टर है। जडेजा ने माना कि जिस तरह से गेल मैच की स्थिति या परिस्थितियों की परवाह किए बिना खेलते हैं, ठीक वैसे ही अय्यर अपनी बल्लेबाजी शैली में समान लक्षण दिखाते हैं। जडेजा की यह टिप्पणी पंजाब किंग्स के खिलाफ अय्यर की 67 रन की पारी के बाद आई। 27 वर्षीय वेंकटेश को टूर्नामेंट के पहले हाफ में एक भी मैच खेलने का माैका नहीं मिला, लेकिन यूएई लेग में शामिल होने के बाद से, अय्यर ने केकेआर के रूढ़िवादी दृष्टिकोण को तोड़ते हुए शीर्ष पर आक्रामक शुरुआत की है, जो पहले एक चिंता का विषय बन गया था।

एक सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर, अय्यर ने भी गेंद के साथ योगदान दिया है, उन्होंने अब तक तीन पारियों में तीन विकेट लिए हैं, जबकि बल्ले 48.25 की शानदार औसत और 141.91 स्ट्राइक रेट से 193 रन बना चुके हैं। अजय जडेजा ने क्रिकबज को बताया, "वह बिना चिंता किए बिना खेलता है। हमने क्रिस गेल के बारे में बात की, यह नहीं कि मैं उनकी तुलना गेल से कर रहा हूं या कह रहा हूं कि अय्यर उनकी तरह खेलते हैं, लेकिन उनके खेलने का अंदाज कुछ हद तक गेल जैसा है।"

यह भी पढ़ें- 'वो आत्मविश्वास से भरा हुआ खिलाड़ी है', हार्दिक के हक में बोले कोच शास्त्री

अजय ने आगे कहा, "अब गेल 42 वर्ष का है, लेकिन अपने करियर के शुरूआती दिनों में, गेल में एक्स-फैक्टर था। जब वह बल्लेबाजी करते थे तो ऐसा लगता था कि वह अपनी मर्जी से बल्लेबाजी कर सकते हैं, चाहे कैसी भी परिस्थितियां हों या पिच हो। अन्य बल्लेबाजों के लिए, आप कह सकते हैं, 'ट्रैक धीमा है, स्कोर करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह सब गेल पर लागू नहीं हुआ। ठीक वही चीजें वेंकटेश अय्यर के लिए हैं।"

जडेजा ने आगे बताया कि कैसे पेशेवर क्रिकेट सेटअप में देर से आने से अय्यर के खेल को मदद मिली है। उन्होंने कहा, "वह शुद्ध है। उन्होंने क्रिकेट प्रणाली में बहुत जल्दी प्रवेश नहीं किया, इसलिए उनका दिमाग अव्यवस्थित नहीं है। यह सब उसके लिए बहुत स्पष्ट है। इसलिए, क्रिकेटिंग सेटअप में देर से आने से उन्हें मदद मिली है। वह पूरी आजादी के साथ खेल रहा है और आपको उसे बल्लेबाजी करते हुए देखने में मजा आता है।''

जडेजा की राय से सहमत हुए, उनके सह पैनलिस्ट वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं की एक नजर अय्यर पर होगी, जहां तक ​​टी20 विश्व कप टीम का सवाल है। हार्दिक पांड्या की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय है जो गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं, ना बल्लेबाजी में रंग में दिख रहे हैं।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 17:38 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+