|
115 गेंद में 207 रन की बड़ी पारी:
सिडनी के 18 वर्षीय क्रिकेटर ओलिवर डेविस ने अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप के पहले दिन यह कारनामा किया। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स मेट्रो की ओर से खेलते हुए नॉर्दर्न टेरिटरी के खिलाफ लगातार छह छक्के लगाए।उन्होंने लगातार छह छक्के लगाने के साथ ही 115 गेंद में 207 रन की बड़ी पारी खेली। इस प्रतियोगिता के इतिहास में डबल सेंचुरी लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं।

अपने नाम किए दो बड़े रिकॉर्ड:
इस पारी के दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। छह गेंद में छह छक्के लगाने का कारनामा सर गैरी सोबर्स, हर्शल गिब्स और युवराज सिंह कर चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल कर चुके हैं। इन तीनों ने वनडे क्रिकेट में 16-16 छक्के लगाए हैं।

168 रन से विपक्षी टीम को हराया:
डेविस की धमाकेदार पारी केी बदौलत उनकी टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 406 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम के लिए यह स्कोर काफी भारी भरकम रहा और उसे 168 रन से हार झेलनी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications

