Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हर जिले को एक कोच देगा यूपी खेल निदेशालय

कानपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। खेल निदेशालय ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में क्रिकेट का केवल एक ही कोच देने का फैसला किया है। ऐसे में क्रिकेट प्रशिक्षकों पर भारी बोझ्झा पड़ना तय माना जा रहा है।

इसका सबसे ज्यादा ग्रीन पार्क क्रिकेट हास्टल पर पड़ेगा। हास्टल के कोच प्रमोद गुप्ता को निर्देश दिए गये हैं कि वह इनडोर और आउटडोर दोनों ही क्रिकटरों को प्रशक्षिण देंगे।

प्रदेश में क्रिकेट की कोचिंग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। परीक्षाओं के समय को छोड़ दिया जाय तो ग्रीन पार्क में कम से कम 150 क्रिकेटर प्रशिक्षण पाते हैं। आमतौर पर यहां दो क्रिकेट कोच रहते हैं।

अब खेल निदेशालय के आदेश के बाद प्रशिक्षण के लिए आने वाले शहर के क्रिकटरों का बोझ्झ भी अकेले हास्टल के कोच प्रमोद गुप्ता को उठाना पड़ेगा, जिससे हास्टल के महत्वपूर्ण 30 क्रिकटरों के प्रशिक्षण पर इसका असर पड़ेगा।

कोच प्रमोद गुप्ता का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता हास्टल के बच्चों को प्रशिक्षण देना होगा। इसके बाद समय मिलेगा तो बाहर के बच्चों को समय देंगे।

ग्रीन पार्क कानपुर की क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बुला गांगुली ने कहा कि वह कोशिश करेगी कि ग्रीन पार्क को एक अतिरिक्त कोच मिले। उन्होंने बताया कि इसके लिए खेल निदेशालय को पत्र भेजा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+