For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ODI : भारत के खिलाफ पहले मैच में गरजे डेविड वाॅर्नर, बनाया बड़ा रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। डेविड वाॅर्नर ने भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में पहले वनडे मैच के दाैरान बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मैच के दाैरान अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के 5 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पारी का सातवां ओवर फेंकने आए जसप्रीत बुमराह के ओवर में चाैका लगाकर हासिल की। वाॅर्नर को यह आंकड़ा छूने के लिए 10 रनों की आवश्यकता थी। वाॅर्नर ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए। यह उनका 21वां अर्धशतक रहा।

कोई कंगारू बल्लेबाज नहीं बना सका इतने तेज 5 हजार रन

कोई कंगारू बल्लेबाज नहीं बना सका इतने तेज 5 हजार रन

वाॅर्नर सबसे कम मैचों में 5 हजारी बनने वाले दुनिया के चाैथे जबकि ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वाॅर्नर ने 115 पारियों में यह करिश्मा किया है, इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़ा जिन्होंने 116 पारियों में 5 हजार रन पूरे किए थे। जबकि सबसे तेज यहां तक पहुंचे का रिकाॅर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। अमला ने 101 पारियों में 5 हजार रन पूरे किए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डीन जोन ने 128 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था, लेकिन अब उन्हें पछाड़ वाॅर्नर सबसे तेज 5 हजारी बनने वाले कंगारू बल्लेबाज बन गए।

सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज-

सबसे कम पारियों में 5 हजार रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज-

हाशिम अमला- 101 पारियां

सर विव रिचर्ड्स- 114

विराट कोहली- 114

डेविड वाॅर्नर- 115

जो रूट- 116

बताैर ओपनर भी मचाया धमाल

बताैर ओपनर भी मचाया धमाल

बता दें कि बताैर ओपनर भी वाॅर्नर ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। वाॅर्नर ने आरोन फिंच के साथ ओपनिंग करते हुए 9वीं बार ऑस्ट्रेलिया के लिए शतकीय साझेदारी की है। इसी के साथ वाॅर्नर-फिंच की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी के आगे अब एडम गिलक्रिस्ट व मैथ्यू हेडन का रिकाॅर्ड है। गिलक्रिस्ट व डेहन की जोड़ी बताैर ओपनर 16 शतकीय साझेदारियां की हैं। वहीं एडम गिलक्रिस्ट-मार्क वाॅ ने 8 शतकीय साझेदारी की हैं।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 19:26 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+