Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर क्यों विकेट या कैच लेने के बाद आर्मी की तरह सैल्यूट करते हैं शेल्डन कॉट्रेल

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में अब तक खेले गए 10 मैचों में बांग्लादेश का शानदार प्रदर्शन हो या ODI में विंडीज की टेस्ट के अंदाज वाली शॉर्ट पिच गेंदबाजी, ऐसी कई चीजों ने सुर्खियां बटोरी हैं लेकिन क्रिकेट फील्ड पर जिस खिलाड़ी ने हर क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है उनका नाम है शेल्डन कॉट्रेल। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने अपने अलग अंदाज से सबका ध्यान खींचा है और इनका नाम अब सबकी जुबान पर है। क्रिस गेल, चैडविक वाल्टन, कॉलिन मुनरो, जॉनी बेयरस्टो और इमामुल हक अगर इन सभी खिलाड़ियों में कोई बात एक जैसी है तो वह है कॉट्रेल की तरह सैल्यूट करने का अंदाज। कौन है यह खिलाड़ी जिसके 'आर्मी सैल्यूट' करने का अंदाज निराला है और हर शख्स इसकी चर्चा कर रहा है। आखिर वो मैदान पर विकेट लेने के बाद ऐसा क्यों करते हैं। जानिए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अनोखे सेलिब्रेशन की दिलचस्प कहानी।

कॉट्रेल का सैल्यूट

कॉट्रेल का सैल्यूट

विश्व कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेने के बाद विंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने पवेलियन की तरफ देखते हुए एक आर्मी मैन की तरह सैल्यूट किया। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरूवार को हुए मुकाबले में भी उन्होंने ठीक इसी अंदाज में तीन बार सैल्यूट किया। कॉट्रेल ने इस मैच में डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट झटका था और स्टीव स्मिथ को बाउंड्री पर एक शानदार कैच लेकर आउट किया उन्होंने तीनों बार अपने अनोखे अंदाज में सैल्यूट किया जिसने खूब सुर्खियां बटोरी, अब जानिए उनके इस सैल्यूट के पीछे की कहानी।

READ MORE : क्या है धोनी के ग्लव्स पर लगा 'बलिदान बैज', जानिए इसके बारे में सब कुछ

आर्मी सैल्यूट के पीछे की कहानी

आर्मी सैल्यूट के पीछे की कहानी

कॉट्रेल हर विकेट लेने के बाद एक शॉर्ट मार्च के साथ पवेलियन की तरफ देखते हुए आर्मी सैल्यूट से जश्न मनाते हैं। यह उनका जमैकन आर्म्ड फोर्स को ट्रिब्यूट देने का अलग अंदाज है क्योंकि वो जमैकन डिफेंस फोर्स के एक सिपाही हैं। विंडीज के लीजेंड क्रिकेटर और अब विश्व कप में कमेंट्री कर रहे इयान बिशप ने ऑन एयर यह बात बताया कि "कॉट्रेल जमैकन डिफेंस फोर्स के सदस्य हैं और वो किंग्स्टन में अपने दोस्तों के लिए यह ट्रिब्यूट देते हैं जो सेना में कार्यरत हैं " वहीं शेल्डन ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में यह बताया था कि "यह एक मिलिट्री सैल्यूट है, मैं पेशे से एक सिपाही हूं और मेरा सैल्यूट जमैकन डिफेंस फोर्स को दिया गया सम्मान है।

READ MORE : विश्व कप 2019 में टीम इंडिया की पहली जीत से बने ये 5 अनोखे रिकॉर्ड

कौन हैं सैल्यूट करने वाले कॉट्रेल

कौन हैं सैल्यूट करने वाले कॉट्रेल

शेल्डन कॉट्रेल ने सबसे पहले साल 2012-13 विंडीज क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने चार दिवसीय घरेलू मैच में 17 विकेट झटके थे। तेज गेंदबाजी और लंबी कदकाठी वाले कॉट्रेल उसी शहर से हैं जहां से दुनिया के सबसे फर्राटा धावक उसेन बोल्ट हैं। लसिथ मलिंगा की तरह इनकी गेंदबाजी में भी स्लिंगिंग एक्शन शामिल है जिसकी वजह से बल्लेबाजों के लिए इनकी गेंदें मुश्किल पैदा करती हैं। कोण काटते हुए गेंदबाजी स्टाइल की वजह से ये ओवर और राउंड दोनों तरह की गेंदबाजी में घातक दिखते हैं। विंडीज में कैरिबियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में यह सबस उभरते हुए गेंदबाज के तौर पर सामने आए थे।

कैसा रहा है करियर

कैसा रहा है करियर

मार्च 2014 में कॉट्रेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया जहां इन्होंने 37 रन देकर 2 विकेट झटके थे। इसके बाद खराब फॉर्म की वजह से इन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया और इन्होंने 2 साल तक क्रिकेट नहीं खेला। विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इन्हें एक बार फिर साल 2017-18 में विंडीज के न्यूजीलैंड दौरे पर मौका दिया और अपने स्लिंगिंग एक्शन की वजह से अभी वो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। कॉट्रेल ने अब तक 16 ODI मुकाबले खेले हैं और 20 विकेट झटके हैं। वर्ल्ड कप 2019 में विंडीज के लिए इस गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की है और अपनी शार्ट पिच गेंदबाजी से स्मिथ और वार्नर जैसे बल्लेबाजों को भी हैरान कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ इन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 18 रन देकर 1 विकेट झटके वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 ओवर में 56 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

बाउंड्री पर कॉट्रेल का अनोखा कैच

गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया बनाम विंडीज के मुकाबले में एक वक्त ऐसा लगा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम विंडीज की घातक गेंदबाजी के सामने धराशाई हो जाएगी। महज 16.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज पेवलियन लौट चुके थे लेकिन स्टीव स्मिथ ने 103 गेंदों में 73 और नाथन कुल्टर नाइल ने 60 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेल स्कोर को 288 के स्कोर तक पहुंचाया। मैच के 45वें ओवर में उसैन थॉमस की एक गेंद पर कॉट्रेल ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका जो इस विश्व कप में अब तक सबसे शानदार कैच माना जा रहा है। इस वीडियो में वो अपना फेवरेट सैल्यूट करते दिखे।

READ MORE : शतरंज के खेल ने बदल दिया चहल का क्रिकेट, पहले ही चाल खेलकर गिरा देते हैं विकेट

Story first published: Friday, June 7, 2019, 12:20 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+