पहली बार हुआ ऐसा, पिच को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर के अलावा इन चीजों का किया गया इस्तेमाल
दिल्ली। भारत-श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। गुवाहाट के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कप्तान विराट कोही ने टाॅस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया, लेकिन मैच शुरू हो पाता इससे पहले बारिश ने दस्तक दे दी। हालांकि बीच में बारिश कुछ समय के लिए रूकी भी, मैच 5-5 ओवर का होने की संभावना दिखी, लेकिन पानी के कारण पिच गिली होने के कारण बिना जोखिम उठाए मैच रद्द कर दिया गया। बारिश इतनी तेज हुई कि कवर लीक हो गए जहां से पानी पिच पर जा पहुंचा। जब बारिश हटी तो पिच को सुखाने के लिए हेयर ड्रेसर के अलावा ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता दिखा जो घर में आम दिखती हैं।
गुड लैंथ स्पॉट पर पानी के पहुंचने की वजह से मैच शुरू करना खतरनाक था, इसके चलते पिच के हिस्से को सुखाने का काम शुरू किया गया। दर्शक यह देखकर हैरान रह गए कि इसके लिए पहले वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद प्रेस (स्टीम आयरन) और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया गया। हालांकि पिच पर इनकी हीट देने के बावजूद भी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मामला रात का था और पिच पर नमी भी मौजूद थी इसके चलते ये कारगर साबित नहीं हुए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा, जिसमें इन सब चीजों का इस्तेमाल पिच को सुखाने के लिए क्या गया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार इंदाैर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों की यह नए साल की पहली सीरीज है। भारत हर हाल में चाहेगा कि नए साल का आगाज सीरीज जीतने के साथ किया जाए। भारत ने साल का अंत भी विंडीज को टेस्ट सीरीज में राैंदते हुए किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

