For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

"टॉयलेट में भी काम करने को तैयार हैं पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी"

नई दिल्ली। पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड अक्सर सुर्खियों में रहता है। सुर्खियों में रहने का अधिकतर कारण विवाद ही होता है। पीसीबी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने विवादित बयान दिया है। तनवीर अहमद का कहना है कि पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ काम करने के लिए इतने बेताब हैं कि वह पीसीबी के टॉयलेट में भी काम मिले तो कर सकते हैं।

पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद का बयान:

पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद का बयान:

तनवीर ने कहा कि यह मेरी निजी राय है और इसमें कुछ गलत नहीं है। कुछ पुराने खिलाड़ी ऐसे हैं जो बोर्ड के साथ काम करने को लेकर उतावले हैं।तनवीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तनवीर को बीमार कहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि तनवीर को अपने से सीनियर और साथियों की इज्जत करने नहीं आती है। गौरतलब है कि तनवीर ने 2010 से 1013 तक पाकिस्तान के लिए पांच टेस्ट मैच, एक टी 20 और दो वनडे मैच खेले हैं। अपने विवादित बयानों के चलते वह खूब सुर्खियों में रहे हैं। इसके बाद वह टीवी पर क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर नजर आने लगे।

एशिया कप के दौरान भी दिया था बयान:

एशिया कप के दौरान भी दिया था बयान:

एशिया कप के दौरान विराट कोहली को आराम देने पर तनवीर ही थे जिन्होंने टीवी पर कहा था कि हार के डर से विराट कोहली पहले ही भाग लिए हैं। उनके इस कमेंट के बाद उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद करना पड़ा था।

इंजमाम उल हक पर लगाया था आरोप:

इंजमाम उल हक पर लगाया था आरोप:

तनवीर ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा टीम सिलेक्टर इंजमाम इल हक पर टीम चयन में पक्षपात करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने भतीजे इमाम उल अक को आगे बढ़ाने के लिए घरेलू क्रिकेटरों को नजर अंदाज कर रहे हैं।उन्होंने इंजमाम की महानता पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए इंजमाम ने कोई महान काम नहीं किया है मैं उन्हें महान नहीं मानता। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी व्यू मिले थे।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 14:28 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+