Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'14 जुलाई को वर्ल्ड कप मेरे हाथों में होगा', बाकी टीमों को हार्दिक की 'चेतावनी'

नई दिल्ली। आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो अपनी टीम को आईसीसी विश्व कप का खिताब दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले। इस धाकड़ आलराउंडर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। यूं को इंग्लैंड भी खिताब पाने की प्रबल दावेदार है, वो इसलिए क्योंकि विश्व उनके घर में हो रहा है। लेकिन पांड्या का मानना है कि एक अरब 50 करोड़ से ज्यादा के लोग यही चाहते हैं कि भारत खिताब जीते।

बाकी टीमों को हार्दिक की 'चेतावनी'

बाकी टीमों को हार्दिक की 'चेतावनी'

पांड्या ने आईसीसी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा कि किसी तरह का दबाव नहीं है क्योंकि केवल एक अरब 50 करोड़ लोग ही उम्मीद लगाए हुए हैं, इसलिए कोई दबाव नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि 14 जुलाई को कप मेरे हाथ में हो। मैं बस इसी के बारे में सोच रहा हूं। यहां तक कि जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तब भी मुझे अजीब सी खुशी मिलती है। मेरी योजना बहुत सरल है - विश्व कप जीतना। मैं इसकी उम्मीद कर रहा हूं और मैं खुद से ऐसी आस लगाए हुए हूं।''

मुझे चुनाैतियां पसंद हैं

मुझे चुनाैतियां पसंद हैं

काॅफी विद करण शो में विवादित टिप्पणी के बाद पांड्या देशभर में आलोचनाओं का शिकार हुए। उन्हें भी अपने पर पछतावा हुआ, लेकिन बाद में इस खिलाड़ी ने खेल को जबरदस्त रखते हुए सबकुछ भुलाने की कोशिश की। पांड्या ने कहा कि भारत की तरफ से खेलना मेरे लिए सब कुछ है। यह मेरी जिंदगी है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो इस खेल के प्रति प्यार और जुनून से क्रिकेट खेलता हूं। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। पिछले साढ़े तीन साल से मैं इसकी तैयारियां कर रहा हूं और अब समय आ गया है।'

भारत-पाक मैच पर बने विज्ञापन पर फूटा सानिया मिर्जा का गुस्सा, वायरल हुआ ट्वीट

वायरल हुई तस्वीर का भी जिक्र कया

वायरल हुई तस्वीर का भी जिक्र कया

पांड्या ने याद किया कि विश्व कप 2011 की जीत के बाद उन्होंने कैसे जश्न मनाया था और तब उन्होंने देश की तरफ से खेलने का सपना देखा था। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले मेरे एक मित्र ने मुझे एक तस्वीर भेजी थी और पूछा था क्या तुम्हें इसकी याद है, मैंने कहा, ‘हां जरूर।''हार्दिक ने कहा, ‘‘उसने भारतीय टीम की विश्व कप 2011 में जीत का जश्न मनाते हुए हमारी तस्वीर खींची थी। हम गली में निकल गए थे क्योंकि वह त्योहार बन गया था। मैंने एक रात में इतने अधिक लोगों को बाहर नहीं देखा था। इससे मैं वास्तव में भावुक हो गया था। '' उन्होंने कहा कि आठ साल बाद मैं विश्व कप 2019 में खेल रहा हूं। यह एक सपना था और टीम के मेरे साथी मेरे भाई जैसे हैं।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 16:29 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+