
पहली बार ओपनिंग करेंगे रोहित-राहुल
शिखर धवन के चोटिल होने के बाद जिस खिलाड़ी को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलेगी वो होंगे लोकेश राहुल। आईपीएल में प्राइम फॉर्म में रहे लोकेश राहुल को मोहम्मद आमिर की इनस्विंग और वहाब रियाज के ऑफ कटर से खुद को संभालना होगा। चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित, शिखर और कोहली का विकेट लेने वाले आमिर 10 विकेट झटक कर फॉर्म में हैं। राहुल अगर इनके शुरुआती ओवर झेल गए तो उनके लिए यह बड़ा मौका होगा। आपको बता दें कि रोहित और राहुल ने ODI में आज तक एक साथ कभी ओपनिंग नहीं की है। यह दोनों खिलाड़ी के लिए बड़ा मौका होगा जहां वो एक बड़ी छाप छोड़ सकते हैं। रोहित अपने जीवन के प्राइम फॉर्म में हैं लेकिन स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ उन्हें थोड़ा संभलकर खेलना होगा।
READ MORE ; क्या वसीम अकरम ने पहले ही मान ली पाकिस्तान की हार, इस बयान से उठे 'सवाल'

नंबर-3 पर आएंगे विराट
टीम इंडिया के रनमशीन कहे जाने वाले विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में कोहली ने 77 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े थे। कोहली ने इस टूर्नामेंट में कोई शतक नहीं जड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ कहीं न कहीं वो चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे। विराट चाहेंगे कि इस मैच में कोई बड़ा स्कोर करें। हालांकि विराट ने कई दफा इस मैच को सिर्फ एक मैच की तरह बताया है लेकिन हर खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है।
READ MORE : मैच से पहले मस्ती के मूड में दिखे धवन, इस तस्वीर से उड़ाया भुवनेश्वर का मजाक

विराट देंगे बड़ा सरप्राइज
टीम इंडिया में जिस स्लॉट को लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है वहां दिनेश कार्तिक और विजय शंकर के बीच जगह पाने की होड़ है। ओवरकास्ट कंडीशन होने पर विराट शंकर को विकल्प के तौर पर आजमाना चाहेंगे लेकिन कार्तिक के आंकड़े और कॉन्फिडेंस उन्हें इस स्लॉट का मजबूत दावेदार बनाते हैं। Mykhel Hindi Prediction टीम की ओर से आईपीएल और बड़े मैचों को जिताने का अनुभव रखने वाले कार्तिक इस जगह के मजबूत दावेदार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ और ओल्ड ट्रेफर्ड के आंकड़ों को देखते हुए कार्तिक को टीम में जगह मिलना तय है।
READ MORE : INDVsPAK : क्या 47 के संयोग से फिर हारेगा पाकिस्तान, गवाह हैं ये आंकड़े

ऐसा होगा गेंदबाजी क्रम
विराट कोहली अपने "कैप्टन कूल' धोनी को नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहेंगे। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर पहले ही फॉर्म में होने का सबूत दे दिया है वहीं नंबर-6 पर केदार जाधव भारतीय टीम के ऑटोमैटिक पिक हैं। टीम में चैम्पियंस ट्रॉफी से अपनी पहचान बनाने वाले हार्दिक पांड्या नंबर-7 पर ऑल राउंडर की भूमिका निभाएंगे वहीं भारतीय टीम चार प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ मैदान में उतरेगी।
ऐसी होगी प्लेइंग-11
लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव


Click it and Unblock the Notifications
