World Cup 2019 : टीम इंडिया को वार्मअप मैच से पहले लगा बड़ा झटका, विजय शंकर हुए चोटिल

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के पहले वार्मअप मैच की पूर्व संध्य पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को किए जा रहे प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के ऑल राउंडर विजय शंकर चोटिल हो गए हैं। विजय शंकर को दाहिने हाथ (forearm) में चोट लगी है। उनकी यह चोट कितनी गंभीर है इसके बारे में BCCI ने समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी इस चोट के बाद विजय अपना प्रैक्टिस बीच में ही छोड़कर ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शंकर को यह चोट तब लगी जब वो प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के नेट गेंदबाज खली अहमद की एक गेंद को पुल शॉर्ट खेलने की कोशिश कर रहे थे। खलील अहमद उन चार गेंदबाजों में से एक हैं जिन्हें भारतीय टीम के नेट बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है।

शंकर की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की 'मुश्किल'

शंकर की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की 'मुश्किल'

विजय शंकर को यह चोट तब लगी जब टीम इंडिया के बल्लेबाज अलग-अलग ग्रुप में बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे थे। शंकर उस ग्रुप का हिस्सा थे जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या शामिल थे। BCCI ने इस बात की कोई जानकारी अब तक शेयर नहीं की है कि आखिर विजय की चोट कितनी गंभीर है। उन्हें किसी तरह के स्कैन के लिए भेजा गया है। विजय शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच की तैयारी मे जुटे थे और इस बात की कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है कि वह शनिवार को होने वाले इस मैच का हिस्सा होंगे या नहीं।

READ MORE - World Cup 2019 : सबसे अधिक चैलेंजिंग विश्वकप के लिए भी विराट के पास है जीत का मंत्र

क्या जाधव हैं पूरी तरह फिट

क्या जाधव हैं पूरी तरह फिट

भारत में क्रिकेट प्रशंसक केदार जाधव की चोट के बाद इस बात की प्रार्थना कर रहे होंगे कि विजय शंकर को लगी यह यह चोट बहुत गंभीर न हो। टीम इंडिया के गोल्डन आर्म खिलाड़ी कहे जाने वाले जाधव को आईपीएल-2019 के एक मुकाबले के दौरान बाउंड्री बचाने के दौरान कंधे में चोट लगी थी लेकिन टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहात की निगरानी में उन्हें फिट घोषित किया गया था और वो टीम के साथ अभी इंग्लैंड में हैं। टीम इंडिया ने ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले गुरूवार और शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था। केदार जाधव ने पहले दिन बहुत लाइट ड्रिल किया था वहीं शुक्रवार को उन्होंने कम्पलीट फील्डिंग प्रैक्टिस भी की थी।

READ MORE : दक्षिण अफ्रीका कर सकता है बड़ा 'उलटफेर', गवाह हैं ये 3 आंकड़े

लोकेश को मिल सकता है मौका

लोकेश को मिल सकता है मौका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केदार जाधव शायद अभी भी पूरी तरह से मैच फिट नहीं हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वार्मअप मैच में वह शायद ही हिस्सा ले पाएं। अगर विजय शंकर की चोट बहुत गंभीर नहीं होती है तो वह टीम इंडिया के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जैसा कि भारतीय टीम की घोषणा के वक्त टीम के मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने कहा था। अगर विजय नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह टीम में लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता है जो भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दूसरे सत्र में शामिल थे। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 में 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ठीक पहल दो वार्मअप मैच खेलेगी।

लोकेश राहुल को क्रिकेट में नया 'जीवनदान' देने वाले शख्स की कहानी

Story first published: Friday, May 24, 2019, 23:38 [IST]
Other articles published on May 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+