IND vs ENG: इंग्लैंड की टेल ने फिर किया भारत को परेशान, वोक्स- पोप के दम पर बनाई 99 रन की बढ़त

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन इंग्लिश टीम ने अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों के दम पर भारत के खिलाफ 99 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम को इस मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा, जिसमें बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते पूरी भारतीय टीम महज 191 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से सिर्फ विराट कोहली (50) और शार्दुल ठाकुर (57) ने ही अर्धशतकीय पारियां खेली और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

हालांकि पहली पारी में महज 191 रन पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने महज 62 रन पर इंग्लैंड की टीम के 5 विकेट हासिल कर जबरदस्त शुरुआत दी, लेकिन पिछले कुछ सालों में जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों के लिये विपक्षी टीम का निचला क्रम परेशानी का सबब बना, वही इस मैच में भी देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में क्रिस वोक्स (50) और ऑली पोप (81) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 99 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: जब कौन बनेगा करोड़पति के मेजबान बन बैठे सौरव गांगुली, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अमिताभ से पूछा खास सवाल

इंग्लैंड के लिये ऑली पोप (81) ने पहले जॉनी बेयरस्टो (37) के साथ छठे विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी की तो वहीं पर 7वें विकेट के लिये मोइन अली (35) के साथ 71 रनों की साझेदारी की। इस दौरान पोप ने 6 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक भी पूरा किया और टीम के स्कोर को भारतीय पारी के मुकाबले बढ़त दिलाई।

भारतीय टीम के लिये रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर वापसी कराने का कारनामा किया। हालांकि पारी की समाप्ति से पहले इंग्लैंड के लिये क्रिस वोक्स (50) ने हाथ खोलकर तेजी से बल्लेबाजी की और 11 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ दिया। क्रिस वोक्स की इस तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 99 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

और पढ़ें: 150 मिलियन फॉलओर्स वाले पहले एशियाई बने विराट कोहली, हर पोस्ट का जानें कितना करते हैं चार्ज

गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाये तो वहीं पर जसप्रीत बुमराह ने भी 2 विकेट हासिल किये। रविंद्र जडेजा ने भी पारी के दौरान 2 विकेट चटकाये, तो वहीं पर शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज के खाते में 1-1 विकेट आये। आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिये उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने जहां 62 रन जोड़े तो वहीं पर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने 228 रन जोड़ने का काम किया, जो कि दर्शाता है कि इंग्लैंड की टेल ने भारत को कितना परेशान किया है।

Story first published: Friday, September 3, 2021, 21:46 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+