For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: सचिन-विराट-धोनी के खास क्लब में शामिल हुए शिखर धवन, बने 5वें भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट सेना मुंह की खानी पड़ी और वानखेड़े में खेले गये इस मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिये इस मैच में दोनों सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर ने शतक लगाये और 37.5 ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी है। भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका।

और पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, जानें क्या है एक्सपर्टस की राय

शिखर धवन ने 91 गेंद खेलकर 74 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही शिखर धवन ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के खास क्लब में एंट्री कर ली। शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन बनाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं।

शिखर धवन से पहले यह कारनामा मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी कर चुके हैं। शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन पूरा करने में 25 पारियों का वक्त लगा। शिखर धवन ने इस दौरान 43.70 की औसत से 1049 रन बनाये हैं।

और पढ़ें: इस भारतीय के चलते पाकिस्तान में खेलने को राजी हुआ बांग्लादेश, अब एक बार नहीं 3 बार करेगा दौरा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के नाम 3077 रन है और वह टॉप पर काबिज हैं, जबकि रोहित शर्मा 2047 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली 1743 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे जबकि पूर्व कप्तान एमएस धोनी 1660 रनों के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS: सचिन-विराट को पीछे छोड़ इस लिस्ट में नंबर 1 बने रोहित शर्मा, बनाया खास रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की बात की जाये तो सचिन तेंदुलकर 9 सेंचुरी के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं जबकि रोहित शर्मा ने 7 शतक लगाये हैं। वहीं कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 बार शतक जड़ा है जबकि शिखर धवन ने 4 बार सेंचुरी लगाई है। एमएस धोनी 2 शतक के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर काबिज हैं।

Story first published: Wednesday, January 15, 2020, 8:30 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+