नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने 12 सदस्ययी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने टीम का ऐलान करते हुए कहा है कि जो टीम पहले मैच में ग्राउंड पर उतरी थी वही दूसरे मैच में भी खेलेगी। बता दें कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। भारत की ओर से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विस्फोटक पारी खेलते हुए शतक जड़ा था। दूसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
पहले मुकाबले में कुलदीप यादव टीम में थे लेकिन खेलने से चूक गए थे। क्योंकि विराट कोहली ने दो स्पीन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा के साथ ग्राउंड पर उतरे थे। इसके अलावा तीन तेज गेंदबाज भी थे। भारत बुधवार को अपना 950वां एक दिवसीय मैच खेलेगा। इस तरह से टीम इंडिया ऐसा करने वाले पहली टीम बन जाएगी। हालांकि मीडिल ऑर्डर का फ्लाप होना टीम इंडिया के मुश्किल बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'धोनी 80 के हों और व्हील चेयर में भी रहें तब भी मैं उन्हें अपनी टीम में लूंगा'
तेज गेंदबाजी की बात करें तो उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने एक बार फिर चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। पहले मुकाबले में दोनों ने अच्छी गेंदबाजी की थी। हालांकि वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रहे थे लेकिन इन दोनों गेंदबाजों ने विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। हालांकि उमेश यादव को कोई विकेट नहीं मिला थे लेकिन मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 81 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा खलील अहमद ने भी 1 विकेट झटका था। युजवेंद्र चहल ने 3 और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट हासिल किए थे।
यह भी पढ़ें- INDvsWI,2nd ODI match preview: ऐतिहासिक मुकाबले में जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी विराट सेना
इस प्रकार है टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद।
यह भी पढ़ें- ...तो इस पार्टी के टिकट पर धोनी और गंभीर करेंगे सियासी पारी का आगाज!