For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लॉकडाउन के बीच रिद्धिमान साहा के घर हुई चोरी की कोशिश

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन में चले गये हैं। इसमें भारत भी शामिल है जहां फिलहाल 3 मई तक के लिये पूरी तरह से लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में जो खिलाड़ी जहां पर हैं वहीं अपने घरों में बंद हैं। इस बीच भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के घर पर चोरी करने की कोशिश की खबर सामने आई है। सिलीगुड़ी स्थित साहा का पैतृक घर इन दिनों खाली पड़ा है, चूंकि उनके माता-पिता साहा से मिलने दक्षिण कोलकाता आये थे लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस घर नहीं आ सके।

और पढ़ें: पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लिया संन्यास

साहा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ साउथ कोलकाता में रहते हैं जबकि उनके माता-पिता उत्तरी बंगाल, सिलीगुड़ी में शक्ती गढ़ के वार्ड नंबर-31 में रहते हैं। अब साहा के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि इलाके में कुछ शरारती लोगों ने शुक्रवार की रात उनके घर चोरी करने की कोशिश की।

रिश्तेदारों ने चोरी की कोशिश के बारे में बात करते हुए कहा,'हम उनके घर के पास रहते हैं। शुक्रवार की सुबह के समय मेरे बेटे ने एक आवाज सुनी और हमें बताया। यह तकरीबन 2-2:30 बजे का समय होगा। हम तुरंत बाहर गए और लाइट जलाई। वह हमारी आवाज सुनकर भाग गए। उनके पास कार थी लेकिन हम कार को साफ तरीके से देख नहीं सके।'

और पढ़ें: Video: रमजान को लेकर इरफान पठान ने दिया खास संदेश, बताया- इबादत का बड़ा मौका

उन्होंने बताया कि वह अभी तक इस बारे में शिकायत दर्ज नहीं करा सके हैं क्योंकि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह रविवार को एनजेपी पुलिस स्टेशन आयेंगे।

उन्होंने कहा, 'हमने पुलिस को बताया और वह तुरंत यहां पहुंची। वह कल भी दिन में यहां आए थे। ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले भी हुआ था। तब हमने गौर नहीं किया था। हम रविवार को एफआईआर कराएंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि वह एनजेपी पुलिस स्टेशन में आएंगे तब हम एफआईआर करेंगे।'

और पढ़ें: भारतीय फैन्स के लिये खुशखबरी, जल्द ही इस देश के साथ T20 सीरीज खेल सकती है विराट सेना

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साहा का चयन किया गया था लेकिन अंतिम इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला।

Story first published: Sunday, April 26, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+