
नई पॉलिसी बन रही है बाधा
नई पॉलिसी के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने की वास्तविक कीमत उस टीम के नीलामी बजट में से काट ली जाएगी। जबकि पहले किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने की जो नियमानुसार कीमत थी वही काटी जाती थी। इसी के चलते आरसीबी ने कोहली को रिटेन करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। बता दें कि इस साल की नीलामी में फ्रेचाइजी के पास 80 करोड़ रूपये का बजट होगा जबकि पहले यह 66 करोड़ रूपये का हुआ करता था। एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिनमें दो 'राइट टू मैच' कार्ड भी शामिल हैं।

आरसीबी ने कोहली को 15 करोड़ रुपए का भुगतान किया था
कोहली की बात करें तो पिछली बार आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। जबकि उसके पर्स से महज 12 करोड़ रुपए ही काटे गए थे। खबर के मुताबिक कोहली अब अपनी कीमत और बढ़ाने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली की कीमत 25 करोड़ रुपए तक जा सकती है। अब अगर आरसीबी कोहली, एबी डीविलियर्स और युजवेंद्र चहल को रिटेन करने का फैसला करती है तो इन तीनों को दी जाने वाली वास्तविक कीमत को टीम के 80 करोड़ रुपए के पर्स से घटा दिया जाएगा। इन तीनों खिलाड़ियों की कीमत आरसीबी के कुल बजट की 50 फीसदी रकम से ज्यादा हो सकती है।

मनचाहें खिलाड़ी खरीदने में दिक्कत होगी
अगर ऐसा हुआ तो आरसीबी के पास इन तीन खिलाड़ियों के अलावा मनचाहें खिलाड़ी खरीदने में दिक्कत होगी। क्योंकि उसके 80 करोड़ के पर्स में से 40-45 करोड़ इन तीन खिलाड़ियों पर ही खर्च हो जाएंगे। ऐसे में 20 खिलाड़ी और खरीदने हैं जो कि बचे 30-35 करोड़ में खरीदना कठिन है।

किसी नई टीम से खेलते नजर आ सकते हैं कोहली!
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली की भी नीलामी होगी और हो सकता है कि वे किसी नई टीम से खेलते नजर आएं। वैसे बता दें कि चार जनवरी तक सभी टीमों को बोर्ड के पास उन खिलाड़ियों की लिस्ट भेजनी है जिन्हें वह अपने पास बरकारार रखना चाहते हैं। वहीं कोहली अभी भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications

